Jamshedpur Famous Chat: जमशेदपुर में लें आइस चाट का आनंद, यहां मिलेंगे एक से बढ़कर एक शेक

Jamshedpur Famous Ice Chaat: जमशेदपुर झारखंड का प्रसिद्ध शहर है। अगर आप यहां बेहतरीन बात का आनंद लेना चाहते हैं तो इस चाट जरूर ट्राई करें।

Update: 2024-07-03 14:31 GMT

Dilkhush Ice Chaat in Jamshedpur (Photos - Social Media) 

Jamshedpur Famous Food: झारखण्ड पूर्वी भारत का एक राज्य है। राँची इसकी राजधानी है। झारखण्ड की सीमाएँ पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, उत्तर में बिहार और दक्षिण में ओडिशा से लगती है। जमशेदपुर जिसका दूसरा नाम टाटानगर भी है, भारत के झारखंड राज्य का एक शहर है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले का हिस्सा है। जमशेदपुर की स्थापना को पारसी व्यवसायी जमशेदजी नौशरवान जी टाटा के नाम से जोड़ा जाता है। १९०७ में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी की स्थापना से इस शहर की बुनियाद पड़ी। इससे पहले यह साकची नामक एक आदिवासी गाँव हुआ करता था। यहाँ की मिट्टी काली होने के कारण इसे कालीमाटी भी कहा जाता था, तथा टाटानगर रेलवे स्टेशन का नाम पहले कालीमाटी रेलवे स्टेशन रखा गया था। अगर आप जमशेदपुर जा रहे हैं तो आपको यहां की बर्फ से बनी हुई चाट का आनंद जरूर लेना चाहिए। यहां पर गोपाल दास के दिलखुश जाट के नाम से दुकान है। यहां पर बर्फ से बनी हुई चार्ट मिलती है जो शहर वासियों को बहुत पसंद आती है।

17 साल पुरानी है दुकान (The Shop is 17 Years Old)

करीब 17 साल पहले गुजरात से जमशेदपुर आए दुकानदार ने ये दुकान यहां पर खोली थी। दस से 50 रुपये खर्च कर आइस चाट, चॉकलेट आइस चाट, आइसक्रीम चाट, आइसक्रीम फालुदा, मैंगो शेक, लस्सी, ऑरेंज शेक, केसर बादाम शेक, कोल्ड कॉफी, मलाईदार गोला, मिक्स गोला और सबसे पसंदीदा काला खट्टा सहित 25 तरह के अलग-अलग शेक और चाट का स्वाद चख सकते हैं।

Dilkhush Ice Chaat in Jamshedpur


खुद बनाते हैं सामान (Make Stuff Himself)

दुकानदार के मुताबिक आइस चाट और शेक के लिए जिस भी सामान की जरूरत पड़ती है उसे वह खुद ही तैयार करते हैं। किसी भी फ्लेवर के लिए आर्टिफिशियल रंग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। गर्मी के मौसम में वह डेढ़ से दो सिल्ली और ठंड के मौसम में एक सिल्ली बर्फ की चाट बेच देते हैं।

Dilkhush Ice Chaat in Jamshedpur


पता: बंगाल क्लब, मिस्टी के पास, एसएनपी एरिया, अंबागान, साकची, जमशेदपुर, झारखंड 831001 

Tags:    

Similar News