Jaunpur: जौनपुर जाने का बना रहे हैं प्लान, इन ऐतिहासिक जगहों और बाजारों में जरूर जाएं
Jaunpur Historical Place: वाराणसी से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का जौनपुर शहर अपने अंदर कई ऐतिहासिक और प्राचीनतम जगहों को छुपाए हुए है।;
Jaunpur Visit Place (Image Credit : Social Media)
Jaunpur Visit Place: उत्तर प्रदेश के बहुत से जनपद कई ऐतिहासिक जगहों का खान हैं। फिर चाहे वह वाराणसी हो, इलाहाबाद हो या सोनभद्र हो इन सभी जगहों पर कई पुरानी ऐतिहासिक इमारतें हैं। प्रदेश के ऐसे बहुत से जनपदों में अनगिनत गौरवशाली राजाओं के किले मौजूद हैं। भारत की स्वतंत्रता से जुड़े कई सारे स्मारक, वहीं प्राचीन काल के बहुत से मंदिर मस्जिद भी उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों में मौजूद हैं। ऐसे ही ऐतिहासिक जगहों को अपने भीतर रखे हुए एक शहर का नाम जौनपुर है। देश के कुछ सबसे प्राचीनतम नगरों में से एक वाराणसी से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित और इलाहाबाद से तकरीबन 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उत्तर प्रदेश का जौनपुर जनपद अपने भीतर कई प्राचीन स्थानों को संजोए रखा है। आइए जानते हैं जौनपुर के इतिहास तथा इस शहर के कुछ अन्य प्रसिद्ध चीजों के बारे में-
जौनपुर का इतिहास (History of Jaunpur)
जौनपुर शहर का इतिहास काफी ज्यादा प्राचीन है। 14वीं शताब्दी के करीब जौनपुर शहर की स्थापना फिरोजशाह तुगलक ने करवाया था। इस शहर का नाम अपने चचेरे भाई मोहम्मद बिन तुगलक जूना के नाम पर की थी। जौनपुर देश के उन शहरों में से एक है जो वैदिक, पौराणिक, संस्कृति, कला, संगीत, हिंदू-मुस्लिम संप्रदायिक सद्भाव, आध्यात्मिक, मंदिर, मस्जिद, ऐतिहासिक दुर्ग तथा प्राचीनतम धरोहरों को अपने भीतर समेटे हुए हैं। वर्तमान में जौनपुर में एक ऐसा मस्जिद भी है जिसकी निर्माण शैली काफी हद तक मंदिरों के निर्माण शैली से मिलती है।
कहा जाता है फिरोजशाह तुगलक इस्लाम को मानने वाला एक कट्टर व्यक्ति था। अपने शासनकाल के दौरान फिरोजशाह तुगलक ने बहुत से प्राचीन मंदिरों को ध्वस्त कर वहां मस्जिद बनवाया। कहा जाता है कि जौनपुर के प्रसिद्ध अटाला देवी मंदिर (Atala Devi Mandir) को भी फिरोजशाह तुगलक ने मंदिर से मस्जिद में तब्दील करवा दिया था और यही कारण है कि इस मस्जिद के निर्माण से भी काफी हद तक मंदिर के निर्माण शैली से मिलती है। आइए जानते हैं जौनपुर के कुछ ऐसे ही ऐतिहासिक और प्राचीनतम जगहों के बारे में-
1. जौनपुर अटाला मस्जिद (Atala Masjid Jaunpur)
जौनपुर में कुछ सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक अटाला मस्जिद है। यहां हर रोज भारी संख्या में लोग घूमने आते हैं, जौनपुर के अटाला मस्जिद को देखने सबसे ज्यादा स्थानीय लोग और पड़ोसी जनपदों के लोग आते हैं। अटाला मस्जिद के इतिहास कि बात करें तो इसका निर्माण सुल्तान इब्राहिम सर्किल 1408 में करवाया था। हालांकि दिल्ली के सुल्तान फिरोज़ शाह तुगलक तृतीय ने अपने शासनकाल के दौरान 1377 में ही इसकी आधारशिला रख दी थी। कई लोगों का मानना है यह मस्जिद के पूर्व में अटाला देवी का मंदिर हुआ करता था, जिसे बाद में तोड़कर मस्जिद का रूप दिया गया है। वर्तमान में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अटाला मस्जिद का देखभाल करता है।
Atala Masjid Jaunpur (Image Credit : Social Media)
2. जौनपुर शाही किला (Jaunpur Shahi Fort)
जौनपुर के कुछ प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक जौनपुर के शाही किला को 'करारा किला' के नाम से भी जाना जाता है। बहुत से लोग इसे 'जौनपुर का किला' भी कहते हैं। जौनपुर का शाही किला गोमती नदी पर बने शाही पुल के करीब स्थित है जौनपुर शहर 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बताया जाता है कि इस किले का इतिहास काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है यह किला कई बार युद्ध से भी गुजर चुका है। हालांकि काफी मजबूत और आकर्षक होने के कारण आज भी यह किला शान से जौनपुर में खड़ा है जिसे देखने के लिए देश के अलग-अलग जगहों से लोग आते हैं।
Jaunpur Shahi Fort (Image Credit : Social Media)
3. जौनपुर लाल दरवाजा मस्जिद (Jaunpur Lal Darwaza Masjid)
जौनपुर के कुछ बहु प्रसिद्ध स्थलों में लाल दरवाजा मस्जिद रूबी गेट मस्जिद का भी नाम शामिल है। लाल दरवाजा मस्जिद का निर्माण सुल्तान महमूद सरकी की बेगम बीबी राजी ने 1447 में करवाया था। बीबी राजी ने इस मस्जिद को बहु प्रसिद्ध मुस्लिम संत मौलाना सैयद अली दाऊद कुतुबुद्दीन को समर्पित कर दिया था। मस्जिद के भीतर शिल्प कला का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
Jaunpur Lal Darwaza Masjid (Image Credit : Social Media)
4. जौनपुर जामा मस्जिद (Jaunpur Jama Masjid)
जौनपुर के जामा मस्जिद का निर्माण 15वीं शताब्दी में फिरोज शाह तुगलक ने करवाया था। 15 वीं शताब्दी में बने जामा मस्जिद की शिल्प कला काफी हद तक मुगल स्मारकों से मिलती है। यदि आप जौनपुर घूमने जाते हैं तो आपको यहां के जामा मस्जिद को जरूर देखना चाहिए। जामा मस्जिद का निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने करीब 6 मीटर ऊंची नींव पर करवाया था इस मस्जिद में एक बेहद विशाल दरवाजा लगा हुआ है। इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं।
Jaunpur Jama Masjid (Image Credit : Social Media)
5. जौनपुर शाही पुल (Jaunpur Shahi Bridge)
गोमती नदी पर बना जौनपुर का शाही पुल कुछ प्रमुख ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। इस पुल के खंभों पर बनी गुंबद आकार की छतरी लोगों को और ज्यादा आकर्षित करती है। बता दें 1934 की भूकंप के दौरान यह पुल आंशिक रूप से जर्जर हो गया था। हालांकि फिर भी इसे यातायात के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Jaunpur Shahi Bridge (Image Credit : Social Media)
जौनपुर के प्रसिद्ध बाजार (Famous markets of Jaunpur)
जौनपुर में अगर आप मार्केट करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको चंदवक और जलालपुर बाजार में जाना चाहिए। इन जगहों पर आप कपड़े, मिठाईयां, ज्वेलरी, मोबाइल फोन, चप्पल तथा कई अन्य सामान काफी किफायती दाम पर खरीद सकते हैं। जौनपुर के बाजार में आसपास के जनपदों से भी लोग शॉपिंग करने आते हैं।