Best Places To Visit In Jhansi: झाँसी की रानी के महल का ऐतिहासिक महत्त्व जानने के लिए ऐसे पहुंच सकते हैं आप इस शहर, जानिए यहाँ का इतिहास

Best Places To Visit In Jhansi: अगर आप भी कम बजट में कुछ ऐतिहासिक और अलग अनुभव लेना चाहते हैं तो झांसी की यात्रा आपके लिए परफेक्ट होने वाली है। आइये एक नज़र डालते हैं झांसी के पर्यटन स्थलों और पैकेजेस पर।

Update: 2023-06-11 05:09 GMT
Best Places To Visit In Jhansi (Image Credit-Social Media)

Best Places To Visit In Jhansi:: बुंदेलखंड के मध्य में स्थित झांसी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। झांसी नाम रानी लक्ष्मी बाई का पर्याय बन गया है, लेकिन इसके अलावा झांसी में कई पर्यटन स्थल भी मौजूद हैं। जिन्हे लोग दूर दूर से देखने आते हैं। वहीँ अगर आप भी कम बजट में कुछ ऐतिहासिक और अलग अनुभव लेना चाहते हैं तो झांसी की यात्रा आपके लिए परफेक्ट होने वाली है। आइये एक नज़र डालते हैं झांसी के पर्यटन स्थलों और पैकेजेस पर।

झांसी टूर पैकेज (Jhansi Tour Packages)

झांसी का किला

झाँसी अपने किलों और महलों के लिए विश्व मानचित्र पर प्रसिद्ध है जो हमें बीते युग की वीरता और संघर्ष की याद दिलाता हैं। सिपाही विद्रोह के दौरान, झांसी में ही रानी लक्ष्मी बाई, तांत्या टोपे और नाना साहब ने 1857 की क्रांति के संघर्ष की योजना बनाई थी। झांसी के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक झांसी का किला है। एक चट्टानी पहाड़ी के ऊपर स्थित ये किला 1613 में राजा बीर सिंह द्वारा बनवाया गया था। 1858 में अंग्रेजों ने इस किले को सिंधियों को सौंप दिया था। किले की प्राचीर से पर्यटक झांसी शहर का शानदार नजारा देख सकते हैं। झाँसी के अपने दौरे पर आप इस झाँसी के किले की यात्रा कर सकते हैं और बुंदेलखंड के इतिहास के बारे में और जान सकते हैं।

झांसी संग्रहालय

झांसी संग्रहालय भी इस शहर के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। झांसी के किले में स्थित ये संग्रहालय आपको झांसी और बुंदेलखंड के इतिहास की जानकारी देता है। इसके अलावा इस संग्रहालय में आप मध्यकाल में झाँसी पर शासन करने वाले चंदेल वंश के बारे में भी जान सकते हैं। झाँसी संग्रहालय बीते युग की विभिन्न कलाकृतियों का भंडार है। इसमें चंदेल वंश का प्रतिनिधित्व करने वाले हथियार, मूर्तियाँ, पोशाकें और तस्वीरें हैं।

झांसी का रानी महल झांसी के सबसे दिलचस्प पर्यटन स्थलों में से एक है। यह लक्ष्मीबाई का महल है। झाँसी के स्थापत्य चमत्कारों में से एक इसने पिछले युग के अवशेषों को काफी संभलकर संजोया गया है।

आप झांसी कैसे पहुंच सकते हैं:

हवाईजहाज से: हवाई मार्ग से झांसी पहुंचने के लिए आपको ग्वालियर हवाई अड्डे तक पहुंचना होगा क्योंकि झांसी का अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है। निकटतम हवाई अड्डा, ग्वालियर हवाई अड्डा, झाँसी के मुख्य शहर से 100 किमी दूर स्थित है। वहां से आप टैक्सी ले सकते हैं जो आपको झांसी ले जाएगी।

रेल द्वारा: झांसी जंक्शन रेलवे स्टेशन प्रमुख भारतीय शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप दिल्ली, मुंबई, पुणे, इंदौर और अहमदाबाद जैसे शहरों से ट्रेन ले सकते हैं।

सड़क मार्ग से: झांसी सड़क मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। ग्वालियर (102 किमी), माधोगढ़ (139 किमी) और आगरा (233 किमी) जैसे नजदीकी शहरों से आप आसानी से झांसी पहुंचने के लिए टैक्सी या बस का लाभ उठा सकते हैं।

Tags:    

Similar News