Kanpur Famous Dosa: कानपुर में यहां मिलेगा 99 तरह का डोसा, कीमत ऐसी की रोज खा सकते हो

Kanpur Famous Dosa Corner: साउथ इंडियन फूड का क्रेज दक्षिण भारत के साथ पूरे देश भर में देखा जा सकता है। लोग डोसा इडली को बड़े शौक से खाना पसंद करते है। चलिए आपको कानपुर में इसके वैरायटी के बारे में बताते है..

Update:2024-09-24 13:06 IST

Kanpur Famous Dosa Shop(Pic Credit-Social Media)

Kanpur Famous Dosa Corner: दक्षिण भारतीय खाने का क्रेज देश भर में हर राज्य में हैं। बात चाहे उत्तर प्रदेश की हो या फिर गुजरात के खाने की उसमे साउथ इंडियन फूड भी शामिल हो ही जाता है। आपने डोसा के कितने प्रकार को चखा होगा? मसाला डोसा, रवा डोसा, ज्यादा से ज्यादा इन्हीं दो प्रकार को है न? तो चलिए हम आपको डोसा के 99 प्रकार के बारे में बताते है। जिसकी जायका आप खुद ले सकते है। बस जरूरत है आपको उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पहुंचने की।

कानपुर में यहां मिलेगा बेहतरीन डोसा 

कानपुर के गुमटी मार्केट में एक से एक फूड स्टॉल लगते है। लेकिन इसमें कुछ ऐसे भी है जो अपने स्वाद और किफायती कीमत के लिए प्रसिद्ध है। तो चलिए हम आपको ऐसे ही एक स्टॉल जय माता दी डोसा कार्नर के बारे में बताते है। यह दुकान आपको डोसे के ऐसे वैरायटी खिलाती है जिसका आपने शायद नाम भी नहीं सुना होगा। कानपुर के लोग यहां दूर दूर से वैरायटी वाले डोसे खाने आते है।

नाम: जय माता दी डोसा कार्नर (Jai Mata Di Dosa Corner)

स्थान - गुमटी मार्केट, कानपुर में कैनरी लंदन के बगल में

99 प्रकार के डोसे वो भी सिर्फ और सिर्फ 40 /- रुपए में

डोसा के 99 वैरायटी सिर्फ यहां

पिज्जा डोसा, पाव भाजी डोसा, पनीर डोसा, चीज डोसा, मसाला डोसा, आलू मटर डोसा, चिल्ली पनीर डोसा, मैगी डोसा, शेजवान डोसा, मैसूर डोसा, जीनी डोसा, पेरी पेरी डोसा, तंदूरी तड़का डोसा, पेप्पे पनीर डोसा, महाराजा डोसा, हराभरा डोसा, इटालियन डोसा जैसी कई प्रकार आपको डोसा के मिल जायेंगे। आप यहां पर अपने अनुसार डोसा को कस्टमाइज कर उसका भी लुत्फ उठा सकते है। यहां पर स्विगी जोमैटो का विकल्प अभी तो नही है। आपको यहां इस दुकान पर पहुंचकर ही डोसे का लुत्फ उठाने का मौका मिल पाएगा। तो एक बेहतरीन खाने के लिए आप यहां पहुंच सकते है।

Tags:    

Similar News