Karnataka Famous Foods: एक बार जरूर चखें कर्नाटक के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद, खुश हो जाएगा आपका दिल

Karnataka Famous Foods: कर्नाटक में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान है। घूमने के लिए राज्य ज्यादा प्रसिद्ध है। चलिए आज यहां के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-05-23 07:18 GMT

Karnataka Famous Foods (Photos - Social Media)

Karnataka Famous Foods: गर्मियों के मौसम में सभी ऐसी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं। जहां पर उन्हें ठंडक का एहसास हो सके और वह गर्मी को भूल जाएं। अगर आप भी गर्मियों के दिन में छुट्टियां बिताने के लिए किसी ऐसी ही जगह की तलाश कर रहे हैं तो कर्नाटक बिल्कुल बेहतरीन ऑप्शन होगा। यहां पर आप 4:00 से 5 दिनों तक अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं। कर्नाटक अपने आने वाले पर्यटकों का दिल खोलकर स्वागत करता है यहां पर आपको नेचर और वाइल्ड लाइफ के नजारे देखने को मिलेंगे। यहां पर एक्सप्लोर करने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान है जहां पर आपको जरूर जाना चाहिए।

अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं और साथ में आपको खाने-पीने का भी शौक है तो कर्नाटक में आपको एक से बढ़कर एक फूड आइटम्स मिल जाएंगे। यह फूड आइटम्स भावी ट्रेडिशनल तरीके से तैयार किए जाते हैं और इन्हें चखे बिना समझ गया आपकी यात्रा अधूरी है। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

नीर डोसा (Karnataka Famous Neer Dosa)

कर्नाटक के नीर डोसा में सिर्फ चावल का इस्तेमाल होता है। इसे बनाने के लिए चावल को रात भर पानी में भिगोकर रखा जाता है और सुबह गाढ़ा बटर तैयार किया जाता है। इसमें किसी तरह के मसले का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यह नारियल की चटनी के साथ खाया जाता है।

Karnataka Famous Foods

मद्दुर वड़ा (Karnataka Famous Maddur Vada)

अगर आपका नाटक जा रहे हैं तो आपको यह जरूर खाना चाहिए इसे यहां पर ब्रेकफास्ट और इवनिंग स्नैक के तौर पर खाया जाता है। इस मैदे में चावल के आटे के साथ प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस नारियल, सौंफ, जीरे, कड़ी पत्ते के साथ तैयार किया जाता है।

अक्की रोटी (Karnataka Famous Akki Roti)

यह कर्नाटक की एक फेमस डिश है जिसे नाश्ते के तौर पर खाया जाता है। यह रोटी चावल के आटे से बनाई जाती है और इसमें कई तरह की सब्जियां भी मिक्स होती है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और इसके फायदे भी अनेक है।

Karnataka Famous Foods

मंगलोरियन बिरयानी (Karnataka Famous Mangalorean Biryani)

यह एक वेजिटेरियन डिश है जिसमें चावल को खुशबूदार मसाले के साथ पकाया जाता है। इसमें नारियल, साबुत धनिया, इलायची, सौंफ, अदरक, लौंग, लाल मिर्च, लहसुन और जीरा डाला जाता है। इसमें सीजनल सब्जियों का इस्तेमाल भी होता है।

मैसूर पाक (Karnataka Famous Mysore Pak)

कर्नाटक की प्रसिद्ध मिठाइयों में मैसूर पाक का नाम भी शामिल है। इसे बनाने में घी चीनी और बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। इसे सबसे पहले मैसूर पैलेस की रसोई में तैयार किया गया था। कन्नड़ भाषा में इसका अर्थ शक्कर का गोल होता है। यहां की हर दुकान पर आपको यह मिठाई मिल जाएगी। 

Tags:    

Similar News