Lucknow Famous Chaat: लखनऊ में भी खाए बनारस का प्रसिद्ध टमाटर चाट

Famous Tamatar Chaat Details: बनारस के टमाटर चाट का स्वाद आपको नवाबों के शहर में भी मिल जायेगा, यदि आपको भी फेमस टमाटर चाट का जायका अपने शहर में लेना है तो ये आर्टिकल पूरा जरूर पढ़िए..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-07-22 02:30 GMT

Varanasi Famous Chaat In Lucknow (Pic Credit-Social Media)

Lucknow Famous Tamatar Chaat Details: बनारसी चाट का जादू खाने के शौकीनों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। यहां पर आपको कई बेहतरीन प्रकार के चाट जैसे समोसा चाट, टिक्की चाट, मशहूर टमाटर चाट विकल्प में शामिल है। लखनऊ भी खाने के मामले में किसी भी शहर से पीछे नहीं है, यहां का अवधी और मुगलई जायका इस शहर की अलग पहचान है। लेकिन यदि आप भी लखनऊ में बनारसी टमाटर चाट का लुत्फ उठाना चाहते है तो आपको ये भी विकल्प मिल जायेगा। कहां? चलिए हम आपको बताते है..

लखनऊ में यहां मिलेगा बनारसी चाट 

क्या आप लखनऊ में सबसे अच्छी टमाटर चाट ढूंढ रहे हैं? हां वही चाट जिसे बनाने और सर्व करने दोनों ही तरीका बहुत अलग है। जिससे इस चाट का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। चलिए जानते है कहां मिलेगा नवाबों के शहर में असली बनारसी चाट का जायका..



शालू की रसोई - कुल्हड़ टमाटर चाट(Shalu's Kitchen - Kulhad Tomato Chaat)

रेटिंग- 4.5/5

समय - दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कीमत - ₹60/- प्रति प्लेट

लोकेशन - कठौता चौराहे के पास, यूनियन होम लोन शाखा, विजयंत खंड, लखनऊ



क्या है इनके चाट की खासियत

शालू की रसोई में आपको एकदम पारंपरिक टमाटर चाट का न सिर्फ़ स्वाद मिलता है, बल्कि यहां पर चाट को परोसने का तरीका भी पारंपरिक हैं। जैसे बनारस में चाट को मिट्टी के कुल्हड़ में सर्व किया जाता है। वैसे ही यहां पर भी आपको चाट मिलता है। और तो और इसमें टमाटर के साथ को खास मसाले भी डाले जाते है, जो आपने बनारस में डालते देखा होगा। उसके बाद जब उसे परोसा जाता है तो उसमे ऊपर से पापड़ी और आलू के चिप्स डालकर धनिया पत्ती से गार्निश करके नींबू छिड़ककर किया जाता है। जिससे इस चाट का स्वाद दोगुना हो जाता है।



आपको भी एक बार इनका टमाटर चाट जरूर चखना चाहिए। यह दुकान लखनऊ में बीते 5 सालों से लगाई जा रही है। जहां आपको पारंपरिक बनारसी देसी चाट सर्व करना इनका मुख्य उद्देश्य और यूएसपी है।



Tags:    

Similar News