Kolkata Tourist Place: रानी विक्टोरिया की याद में बना था विक्टोरिया मेमोरियल, बहुत खास है इसकी वास्तुकला

Kolkata Victoria Memorial Museum: कोलकाता पश्चिम बंगाल का एक प्रसिद्ध शहर है जो अपने अंदर इतिहास को समेटे हुए हैं। चलिए आज यहां के विक्टोरिया मेमोरियल के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-04-11 14:27 GMT

Victoria Memorial Museum Kolkata (Photos - Social Media) 

Kolkata Victoria Memorial Museum: पश्चिम बंगाल का कोलकाता एक प्रसिद्ध शहर है। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। यहां की संस्कृति और परंपरा हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करती आई है। यहां भारतीय, मुगल और ब्रिटिश काल के कई ऐतिहासिक धारीहर मौजूद है। विक्टोरियल मेमोरियल भी यहां की एक बहुत ही प्रसिद्ध जगह है। अंग्रेजों के शासन काल में इस जगह को महारानी विक्टोरिया की याद में बनाया गया था। साल 1921 में इसे जनता के लिए एक संग्रहालय के रूप में खोल दिया गया। चलिए आज हम आपको इस स्मारक के बारे में बताते हैं।

यहां है शाही परिवार का ऐतिहासिक संग्रह

1901 महारानी की मृत्यु के बाद वायसराय लॉर्ड कर्जन ने इस इमारत का निर्माण किया था। 64 एकड़ में फैली हुई संगमरमर की ये इमारत गुंबदाकार संरचना में बनी हुई है। 1906 में प्रिंस ऑफ वेल्स ने इसकी नींव रखी थी। 1921 में इसका लोकार्पण किया गया था। फिलहाल ये संग्रहालय सांस्कृतिक मंत्रालय के अधीन आता है। यहां पर शाही परिवार से जुड़ी कई चीजें देखने को मिलती है। देश विदेश से पर्यटक इस जगह पर पहुंचते हैं।

Victoria Memorial Museum Kolkata 

दरवाजे पर है सीक्रेट मैसेज

इस दरवाजे के पास VRI लिखा हुआ है जिसका मतलब होता है विक्टोरिया ब्रिटेन की रानी है और भारत की महारानी। इसके अलावा यहां पर एक सीक्रेट मैसेज भी लिखा हुआ है। Dieu Et Mon Droit जिसका मतलब बताया जाता है कि सम्राट को शासन करने का अधिकार है।

Victoria Memorial Museum Kolkata 

लगा है जोधपुर का संगमरमर

विक्टोरिया मेमोरियल बनाने के लिए जिस संगमरमर का इस्तेमाल हुआ है वह राजस्थान के जोधपुर से लाया गया है। इसकी ऊंचाई 200 फिट है और यहां पर जो एंजल आफ विक्ट्री की प्रतिमा लगी हुई है वह 16 फीट ऊंची है। उस समय में इस इमारत को बनाने में एक से सवा करोड रुपए खर्च हुआ था।

Victoria Memorial Museum Kolkata 

यहां है 25 गैलरी

यहां मौजूद 25 गैलरियों में एक बड़ा संग्रह मौजूद है, जिनमें अस्त्र-शस्त्र, पेंटिंग्स और अन्य ऐतिहासिक चीजें मौजूद हैं। अन्य गैलरी में उस वक्त के सिक्कों, नक्शों और डाक टिकटों को भी दर्शाया गया है। बता दें, कि पश्चिम बंगाल सरकार के पर्यटन विभाग की साइट के मुताबिक यहां मौजूद अधिकतर पेंटिंग्स को थॉमस और विलियम डेनियल नामक चित्रकारों ने बनाया है। बताया जाता है कि अंग्रेजों के शासन काल में उन्होंने ज्यादातर समय भारत में ही गुजारा था।

Tags:    

Similar News