Lucknow Restaurant: लखनऊ में इंडो अरेबियन खाने का यहां उठाए लुत्फ, ये नया आउटलेट है बहुत अलग

Lucknow Indo Arabian Restaurant: लखनऊ के खाने में जायका का नया तड़का लगाने ये नया आउटलेट भी अब मौजूद है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-02-27 08:00 IST

Lucknow Indo Arabian Restaurant: बरकास एक भव्यअरेबियन अवधारणा के साथ अब लखनऊ में भी मौजूद है। बरकास का नया आउटलेट लखनऊ के अलीगंज में स्थित है। लखनऊ विश्व में कई सारे चीजों लेकर प्रसिद्ध है। जिसमे खान पान, पहनावा, तहजीब और भाषा भी शामिल है। लखनऊ का अपना भी खाने का टेस्ट है। जिसमे अवधी और मुगलई टेस्ट का मिश्रण देखने को मिलता है। लखनऊ के खाने में जायका का नया तड़का लगाने ये नया आउटलेट भी अब मौजूद है। जी हां हम बात कर रहे है, बरकास का। खाने के शौकीन लोगों के लिए बरकास कुछ नया और यूनिक तरीके से लेकर आया है। जिसके बारे में हम आगे डिटेल में जानेंगे।

क्या है बरकास?

बरकास एक इंडो अरेबियन नया रेस्टोरेंट का आउटलेट है। जो विश्व से दूसरे टेस्ट को यहां प्रदेश की राजधानी में प्रदेश वासियों के बीच लेकर आया है। इसमें पारंपरिक अरबी लहजे से बैठने की व्यवस्था है। जिसे मजलिस कहा जाता है। जहां आप फर्श पर बैठने की व्यवस्था देख सकते हैं। बरकास एक फुल इंडो अरेबियन स्टाइल और वाइब्रेंट वाला रेस्टोरेंट है।



वेज और नॉनवेज?

अरेबियन की तरह अपने अरबी भोजन का आनंद ले सकते हैं। इस आउटलेट के पास सभी अरेबियन कंट्रीज के फेमस अरबी व्यंजन हैं। विशेष रूप से चावल और मांसाहारी का एक यूनिक संयोजन है। लेकिन शाकाहारी लोग भी निराश न हों, उनके पास शाकाहारी खाने का विकल्प भी मौजूद हैं। यह आउटलेट वेज और नॉनवेज दोनों ही प्रकार के खाने की डिश सर्व करता है। तो आप अगर शाकाहारी है तो भी वहां खाने को एन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही हैंगआउट करने के लिए भी यह जगह बहुत ही आरामदायक हैं।



क्या है लोकेशन?

बरकास इंडो-अरबी रेस्टोरेंट, अलीगंज, लखनऊ में स्थित है। बरकास इंडो-अरेबिक रेस्तरां आईटी कॉलेज मेट्रो स्टेशन से लगभग 0.92 किलोमीटर दूर है। यहां पर मेट्रो का उपयोग करके इस मेट्रो स्टेशन तक आसानी से पहुंचा जा सकते हैं। बाकी ऑटो रिक्शा और कैब के जरिए भी आप यहां आसानी से पहुंच सकते है। यह कपूरथला चौराहे से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर है। इस प्रतिष्ठान तक आना-जाना एक आसान काम है क्योंकि यहां परिवहन के विभिन्न साधन आसानी से उपलब्ध हैं। यह नगर निगम जोन 3 के सामने है, जिससे पहली बार आने वाले आगंतुकों के लिए इस प्रतिष्ठान को ढूंढना आसान हो जाता है।

खाने की कीमत?

बरकास में खाने की कीमतें कुछ की किफायती हैं और कुछ आपकी जेबें भी ढीली कर सकती है। यहां 99/- रुपए से लेकर 400/- रुपए तक की चीजे मौजूद है। भोजन भी बहुत लजीज है। आप प्योर अरबी खाने का स्वाद यहां प्राप्त कर सकते हैं। वाइब्स और विशेष रूप से भोजन बहुत आपको बहुत पसंद आएगा। खाने के बाद अंत में अरेबियन मिठाई कुनाफा और खुबानी का मीठा टेस्ट भी आपको बहुत पसंद आ सकता हैं। जो सच में लाजवाब होती है।अलीगंज में इस नए आउटलेट का आनंद लेने जल्द जाए।भुगतान के किसी भी उपलब्ध तरीके, जैसे कि डिजिटल भुगतान स्वीकार किए जाते हैं, का उपयोग करके उत्पाद या सेवा के लिए आसानी से भुगतान करें। यह प्रतिष्ठान 12: 00बजे दोपहर से रात के 11:00 बजे तक क्रियाशील रहता है। 

शानदार Hospitality 

अलीगंज, लखनऊ में बरकास इंडो-अरबी रेस्तरां लखनऊ में अरबी खाने के लिए, रेस्तरां की श्रेणी में एक शीर्ष विकल्प है। यह प्रसिद्ध प्रतिष्ठान स्थानीय और लखनऊ के अन्य हिस्सों से ग्राहकों को सेवा प्रदान करने के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करता है। अपनी यात्रा के दौरान, इस व्यवसाय ने अपने उद्योग में एक मजबूत पकड़ बना ली है। यह विश्वास कि ग्राहकों की संतुष्टि उनके उत्पादों और सेवाओं जितनी ही महत्वपूर्ण है, ने इस प्रतिष्ठान को ग्राहकों का एक विशाल आधार बनाने में मदद की है, जो दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। यह व्यवसाय ऐसे व्यक्तियों को रोजगार देता है जो अपनी-अपनी भूमिकाओं के प्रति समर्पित हैं और कंपनी के सामान्य दृष्टिकोण और बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत प्रयास करते हैं। इस रेस्तरां में दयालु कर्मचारी पूरे वर्ष आपसे मिलते हैं। यहां खाने वाले मेहमान बताते हैं कि यहां पर एम्प्लॉय द्वारा शानदार हॉस्पिटैलिटी की सेवा मिलती है। बरकास इंडो-अरबी रेस्तरां में आरामदायक माहौल की अपेक्षा करना गलत नहीं होगा।

Tags:    

Similar News