Lucknow History: आम नहीं तहजीब और नवाबों की नगरी लखनऊ, यहां घूमने से लेकर खाने तक के प्रसिद्ध स्थान

Lucknow City History: उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके यहां की प्रसिद्ध शहर लखनऊ जरूर जाना चाहिए। यहां पर घूमने से लेकर खाने तक कई सारी चीज प्रसिद्ध है।

Update: 2024-02-25 15:30 GMT

Lucknow City History (Photos - Social Media)

Lucknow City History: लखनऊ उत्तर प्रदेश की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। जिसे नवाबों की नगरी के नाम से पहचाना जाता है। यह जगह अपने शाही अंदाज के लिए काफी फेमस है। यहां की संस्कृति, इतिहास और विरासत सालों से लोगों को आकर्षित करती आई है। यहां का अदब, शायरी, तहजीब और भोजन हर जगह अपनी खुशबू बिखेरता है। अगर आप घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं और उत्तर प्रदेश के लखनऊ जाना चाहते हैं। तो यहां पर कई सारी खूबसूरत जगह आपका इंतजार कर रही है। हम आपके यहां के कुछ प्रसिद्ध स्थान और खास स्थानों से रूबरू करवाते हैं।

लखनऊ का इतिहास (Lucknow Ka Itihas in Hindi)

लखनऊ का इतिहास बहुत ही दिलचस्प रहा है। इसके निर्माण में अवध के कई नवाबों का हाथ रहा है। सआदत अली खान, सफदर जंग,शुजा-उद-दौला, आसफुद्दौला, वज़ीर अली, सआदत अली खान, ग्गज़िउद्दीन हैदर, नासिरुद्दीन हैदर, मुहम्मद अली शाह, वाजिद अली शाह के नाम इसमें शामिल है। इतिहास में उल्लेख मिलता है कि लखनऊ के स्वरूप की स्थापना नवाब आसफउद्दौला ने 1775 में की थी। जानकारी के मुताबिक उस समय लखनऊ का नाम अवध हुआ करता था और यह शासकों की राजधानी हुआ करता था। राजधानी के दौरान यह काफी फेमस हुआ और 1850 में लखनऊ के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह थे। इसके बाद, अवध पर ब्रिटिश साम्राज्य का शासन शुरू हो गया।

Chota Immam Bada

घूमें ये जगह (Lucknow Famous Places)

आप लखनऊ जा रहे हैं तो यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल है चलिए इनके बारे में जानते हैं।

इमामबाड़ा - लखनऊ का इमामबाड़ा सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। 1784 में इसका निर्माण करवाया गया था। इसकी विशालता और भव्यता हर किसी को हैरान कर देती है। यहां पर एक भूल भुलैया है जिसके अंदर कई सारी गलियां बनी हुई है और अक्सर लोग इसमें भटक जाते हैं।

रूमी दरवाजा - 7 फीट ऊंचाई दरवाजा लखनऊ की पहचान है और इसका निर्माण 1784 में हुआ है। इसे तुर्की शैली में बनाया गया है और रात में यह बहुत ही अद्भुत दिखाई देता है।

छोटा इमामबाड़ा - हुसैनाबाद इमामबाड़ा के नाम से पहचाने जाने वाली यह जगह अपनी शिल्प कला से सभी को हैरान कर देती है। इसके अंदर मस्जिद, बाग और झील मौजूद है। यहां की दीवारों पर मोजेक ग्लास का काम किया गया है और छत पर चांदी लगी हुई है।

हजरतगंज - यह लखनऊ का बहुत खूबसूरत हिस्सा है जो लोगों का दिल जीत लेता है। यहां की शाम अपनी विविधता और खूबसूरती के लिए पहचानी जाती है। जब आप यहां सड़कों पर घूमेंगे तो आपको विदेश में होने का एहसास होगा। यहां पर विक्टोरियन शैली की ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलेगी।

ब्रिटिश रेजीडेंसी - यह एक ऐतिहासिक स्थल है जो 1857 की क्रांति की याद दिलाएगा। जब आप यहां जाएंगे तो आपको वह वक्त याद आएगी जब भारत ने अंग्रेजों के खिलाफ अपने स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत की थी। यहां पर एक म्यूजियम भी बना हुआ है।

Immam bada

जरूर चखें नवाबी स्वाद (Lucknow Famous Khana)

टुंडे कबाब - लखनऊ में सबसे ज्यादा नॉनवेज खाना मिलता है। यहां मिलने वाले कबाब खाने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। हर आप नॉनवेज खाते हैं तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें।

खुरचन - लखनऊ में मिलने वाला खुरचन एक प्रसिद्ध मिठाई है। इसे दूध से निकलने वाली मलाई से बनाया जाता है और अलग-अलग ड्राई फ्रूट इसके स्वाद को बढ़ा देते हैं।

चाट - लखनऊ अपने स्वादिष्ट चाट के लिए भी पहचाना जाता है। यहां कर एक नहीं बल्कि कई तरह के चाट मिलते हैं। जिसमें पानी के बताशे, हरे आलू की चाट और बास्केट चाट फेमस है।

गलौटी कबाब - नवाबी तहजीब के लिए पहचाने जाने वाले लखनऊ में गलौटी कबाब सबसे प्रसिद्ध है। यह इतना मुलायम और स्वादिष्ट होता है कि मुंह में जाते ही पिघल जाता है। इसके साथ रूमाली रोटी, प्याज और हरी चटनी मिलती है।

केसरिया दूध - लखनऊ जाने के बाद आपको यहां केसरिया दूध का स्वाद जरूर चखना चाहिए। सर्दियों के मौसम में यहां खास तौर पर इस दूध को तैयार किया जाता है। जैसे जैसे दूध पकता है इसका रंग सफेद से भूरा होने लगता है। इसके आसपास जमने वाली मलाई इसे और स्वादिष्ट बनाती है।

Lucknow Food

लखनऊ मार्केट (Lucknow Famous Markets)

लखनऊ में शॉपिंग करने के लिए कुछ प्रमुख स्थान हैं। आप गणज की मुख्य बाजार, आलमबाग़ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हज़रतगंज मार्केट, या फिर सहारगंज मॉल जैसे विकल्पों का अनुसरण कर सकते हैं। इन स्थानों पर आप विभिन्न प्रकार के कपड़े, आभूषण, हस्तशिल्प आदि खरीद सकते हैं।


लखनऊ रेल्वे स्टेशन (Lucknow Railway Station)

लखनऊ में कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं, जैसे कि लखनऊ जंक्शन, लखनऊ चारबाग़, और लखनऊ नेरा। इनमें से लखनऊ जंक्शन सबसे बड़ा और व्यस्ततम है, जहाँ से आप अनेक शहरों के लिए ट्रेन सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं। इन स्टेशनों पर आपको भोजन, पेय, और अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।

Lucknow Railway station 

लखनऊ बस स्टैंड (Lucknow Bus Stand)

लखनऊ में कई बस स्टॉप हैं जहाँ से आप अलग-अलग शहरों और क्षेत्रों के लिए बस सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं। कुछ प्रमुख बस स्टॉप शामिल हैं: अशोका मार्ग, कैसरबाग़, गोरखपुर रोड, अलमबाग़, हज़रतगंज, और चारबाग़। आप इन स्टॉप्स पर स्थानीय और अन्य शहरों के लिए बस सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।


Lucknow bus stand 


Tags:    

Similar News