Lucknow Famous Baati Chokha: लखनऊ में यहाँ मिलेगा सबसे परफेक्ट बाटी चोखा का स्वाद, ये नहीं खाया तो कुछ नहीं खाया

Lucknow Famous Baati Chokha: लखनऊ शहर में अगर आप हैं और आपने यहाँ का बाटी चोखा नहीं खाया तो आपने बहुत कुछ मिस कर दिया है।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-09-12 17:42 IST

Lucknow Famous Baati Chokha (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Baati Chokha: बाटी चोखा यूँ तो बिहार का एक पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजन है। लेकिन आज कई जगह आपको ये सर्व होता हुआ दिख जायेगा। ये एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे खाने के बाद आप इसके दीवाने हो जायेंगें। वहीँ अगर आप लखनऊ में हैं और आपका मन बाटी चोखा खाने का है तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे स्वादिष्ट और बेहतरीन बाटी चोखा सर्व करते हैं। आइये जानते हैं इसके लिए आपको किधर जाना पड़ेगा।

लखनऊ में यहाँ मिलेगा सबसे लाजावाब बाटी चोखा

लखनऊ शहर अपने ज़ायके और स्वाद के लिए मशहूर है। आपको यहाँ हर तरह का स्वादिष्ट खाना मिल जायेगा। आप भले ही लखनऊ में हों जहाँ का ऑथेंटिक क्यूज़ीन मुग़लई है लेकिन आपको यहाँ हर क्षेत्र का स्वाद यहाँ मिलेगा। ऐसा ही है बाटी चोखा जो भले ही बिहार और बनारस में प्रमुखता से मिलता है लेकिन यहाँ भी आपको वैसा ही स्वाद मिलेगा। आइये जानते हैं लखनऊ में कहाँ है ये जगह।

भले ही आपने लखनऊ में ही कई जगह बाटी चोखा खाया होगा लेकिन इस जगह से बेहतर आपको कहीं स्वाद नहीं मिलेगा। यहाँ पर आपको पूर्वांचल की सबसे मशहूर बाटी चोखा मिलेगा। इसको एक बार खाने के बाद आप बार-बार यहाँ आना पसंद करेंगें। ये आपको लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग, समाजवादी कार्यालय के सामने मिलेगी। यहाँ आपको बाटी चोखा के साथ फ्रेश छाछ और देसी गुड़ भी मिलता है। जिसे खाकर आप यहाँ के स्वाद के दीवाने हो जायेंगें।

आपको यहाँ गुप्ता जी की दुकान, पूर्वांचल की मशहूर बाटी चोखा मिल जाएगी, जहाँ आप इसका स्वाद ले सकते हैं। 

Tags:    

Similar News