Lucknow Famous Dosa: लखनऊ में यहां मिलेगा कई वैरायटी का डोसा, आशियाना जाए तो जरूर ले स्वाद

Ashiyana Famous Dosa: छोटे - छोटे फूड कॉर्नर और स्टाल से लेकर बड़े आउटलेट पर भी साउथ इंडियन प्लैटर अपनी अमिट छाप बना रहा है। यहां हम लखनऊ के बहुत ही फेमस डोसा कॉर्नर के बारे में बताने जा रहे हैं।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-05-11 12:15 IST

Lucknow Famous Dosa Corner (Pic Credit-Social Media)

Lucknow Famous Dosa: दक्षिण भारतीय भोजन प्रेमी हमेशा नए दुकान के स्वाद को चखने के शौकिन होते है। लखनऊ जो अपने अवधी खाने के लिए जाना जाता हैं। यहां पर भी दक्षिण भारतीय खान की उपलब्धता बहुतायत से बढ़ती जा रही है। छोटे छोटे फूड कॉर्नर और स्टाल से लेकर बड़े आउटलेट पर भी साउथ इंडियन प्लैटर अपनी अमिट छाप बना रहा है। यहां हम लखनऊ के बहुत ही फेमस डोसा कॉर्नर के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सच में साउथ इंडियन फूड के प्रेमी है तो, इस डोसा स्पॉट को जरूर देखें। यहां आपको ऑथेंटिक साउथ इंडियन डिश वो भी नारियल की चटनी के चटनी के साथ सर्व की जाती है।

यहां खाए 99 प्रकार का डोसा

नाम: 99 डोसा पॉइंट (भुक्कड़ डोसा)

इन्फ़्रेम - पहाड़ी डोसा

रेटिंग- 4.5/5

कीमत- ₹150/- 

समय - शाम 5:30 बजे से

लोकेशन - आशियाना रोड, माँ गायत्री स्वीट्स एवं नमकीन के सामने, सेक्टर जी, एलडीए कॉलोनी, लखनऊ



लखनऊ के आशियाना में बहुत ही बेहतरीन और एकदम दक्षिण भारतीय तरीके से बना डोसा सर्व किया जाता है। जिसमें आपको भरपूर ग्रेवी के साथ तीन तरह की चटनी भी सर्व की जाती है। आप अपन दोस्तो के साथ यहां पर साउथ इंडियन डिश डोसा के कई वैरायटी कुल 99 प्रकार के डोसे खा सकते है।

क्या है खान की कीमत?

यहां पर आपको डोसे की वैरायटी के हिसाब से कीमत देना पड़ता है। 50/- रूपये के शुरुआती कीमत से लेकर 250/- रूपये तक डोसा मिलता है। साधारणतः दो लोगों के लिए 250/- रूपये पर्याप्त हो सकता है। 



मेन्यू में 99 प्रकार के डोसे में क्या है शामिल?

डोसा का पेपर तो एक सा रहता है। लेकिन डोसा के अंदर कई तरह की ग्रेवी भरी जाती है। इसी के साथ यहां पर आपको 99 प्रकार की वैरायटी मिलती हैं। जिसमें पनीर डोसा, पहाड़ी डोसा, चीज डोसा, मसाला डोसा, ऑनियन डोसा, प्लेन डोसा, सेजवान डोसा, मैसूर मसाला डोसा, मशरूम डोसा, कॉर्न डोसा, पाव भाजी मसाला डोसा, चीज कॉर्न डोसा, चीज ऑनियन डोसा, पनीर चिल्ली डोसा, चीज पनीर चिल्ली डोसा, पनीर भुर्जी डोसा, ऐसे कुल 99 प्रकार के डोसे आपको यहां खाने को मिलते है। जो नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी और सांभर के साथ सर्व किये जाते है।

Tags:    

Similar News