Lucknow Famous Kachauri: लखनऊ में काका की मशहूर कचौड़ी खाएंगे तो हो जायेंगे दीवाने, स्वाद का जबरदस्त तड़का

Lucknow Famous Kachauri Ki Dukan: लखनऊ में आपको न सिर्फ मुग़लई खाने की अलग अलग वैराइटी मिलेगी बल्कि यहाँ आपको बहुत कुछ ऐसा मिलेगा जिसका स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगे।

Update: 2023-08-20 03:05 GMT
Lucknow Famous Kachauri Ki Dukan(Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Kachauri Ki Dukan: लखनऊ सिर्फ अपने ज़ायके के लिए ही मशहूर नहीं है बल्कि ये मशहूर है अपने नवाबी अंदाज़ के लिए भी जहाँ ये अपने मेहमानों की खातिरदारी और नवाबी अंदाज़ से खाना परोसना भी जनता है। यहाँ का खाना और यहाँ की तहज़ीब आपको अपना दीवाना बना देगी। ऐसे में अगर आप लखनऊ में हैं या किसी वजह से लखनऊ में हैं तो यहाँ का खाना आपको काफी पसंद आने वाला है वहीँ आज हम आपके लिए कुछ ऐसा लेकर आये हैं जो आपको स्वाद और फ्लेवर भी देगा।

काका की मशहूर कचौड़ी

लखनऊ में आपको न सिर्फ मुग़लई खाने की अलग अलग वैराइटी मिलेगी बल्कि यहाँ आपको बहुत कुछ ऐसा मिलेगा जिसका स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगे। वहीँ अगर आप यहाँ आएं तो राजाजीपुरम की मशहूर काका की कचौड़ी का स्वाद ज़रूर चखें। यहाँ आपको गरमागरम कचौड़ी मिलेगी जो आपको बेहद पसंद आएगी। यहाँ देखते ही देखते कचौड़ियां बिक जातीं हैं और आपको अपना नंबर लगाने के लिए थोड़ा इंतज़ार भी करना पड़ सकता है। लखनऊ में अगर आपको कुछ हैवी नाश्ता करने का मन है तो ये खसते कचौड़ी आपके लिए बेस्ट नाश्ते का ऑप्शन हैं।

आपको काका की मशहूर कचौड़ी राजाजीपुरम के रूपम टेलर चौराहे के पास मिल जाएगी यहाँ आपको सुबह से ही ये खचौड़ी और खसते मिलने लगेगें। इसके अलावा भी यहाँ आपको छोले भटूरे और कई चीज़ें मिल जाएंगीं। मीठे में भी आपको काला जाम मिल जायेगा। यहाँ आपको कुरकुरी चटोरी चटपटी कचौड़ी मिलेगी जो आपकी भूख को और भी ज़्यादा बढ़ा देगी। यहाँ हर घंटे आपको गरमागरम कचौड़ी बनती नज़र आ जाएँगी। तो आप भी जब लखनऊ जाएं तो यहाँ पर ज़रूर खाएं काका की मशहूर कचौड़ी। साथ ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी आप यहाँ के स्वाद का लुफ्त उठा सकते हैं।

Tags:    

Similar News