Jhansi Famous Dhaba: झांसी के बजट फ्रेंडली ढाबे, जहां मिलेंगे जबरदस्त जायके

Top Dhaba Restaurants Near Jhansi: अगर आपको भी ढाबे में खाना अच्छा लगता है तो आज हम आपको झांसी के कुछ बेहतरीन ढाबों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Update: 2023-08-18 06:51 GMT
Best Dhaba In Jhansi (Photo Courtesy- Social Media)

Jhansi Famous Dhaba and Restaurants : रेस्टोरेंट और होटल का खाना एक तरफ और ढाबे का खाना एक तरफ। अगर घूमने फिरने निकलो तो ढाबे के खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह बजट फ्रेंडली होते हैं और इनका खाना भी लजीज होता है, तो भला कोई क्यों ही ढाबों में खुद को खाने से रोके। अगर आपको भी ढाबे में खाना अच्छा लगता है तो आज हम आपको झांसी के कुछ बेहतरीन ढाबों के बारे में बताने जा रहे हैं।

झांसी के बेस्ट ढाबे (Best Dhaba In Jhansi)

बडोरा चौराहा ढाबा (Badora Chauraha Dhaba)

अगर आप झांसी जा रहे हैं और कुछ इंडियन खाना चाहते हैं तो यह ढाबा आपके लिए बेस्ट रहेगा। बडोरा चौराहा ढाबा झांसी के मशहूर ढाबों में से एक है। यहां की एंबिएंस और सर्विस काफी अच्छी है। ढाबे में इंडियन कुजिन सर्व किया जाता है, जो काफी स्वादिष्ट होता है। इस ढाबे को काफी अच्छी रेटिंग्स भी मिली हैं।

पता- ललितपुर रोड, झांसी- 284001

समय- सुबह 11 बजे से लेकर रात 11 बजे तक

कक्काजी का ढाबा एंड रेस्टोरेंट (Kakkaji Ka Dhaba & Restaurant)

कक्काजी का ढाबा एंड रेस्टोरेंट एक शाकाहारी ढाबा और रेस्टोरेंट है। यह चिरगांव रेलवे स्टेशन से लगभग 0.76 किलोमीटर दूर है। यहां पर स्वादिष्ट इंडियन खाना परोसा जाता है। इसकी खास बात यह है कि यह ढाबा काफी ज्यादा बजट फ्रेंडली भी है।

पता- झांसी कानपुर हाईवे, चिरगांव - 284301

समय- 24 घंटे ओपन (मंगलवार और शनिवार को बंद)

पाल ढाबा (Pal Dhaba)

पाल ढाबा शहर का जाना माना ढाबा है, जहां पर आपको वेजिटेरियन और नॉन वेज दोनों ऑप्शन मिलेंगे। खाने में इनके पास पंजाबी, चाइनीज, नॉर्थ इंडियन, इंडियन, पंजाबी, मुगलई समेत कई तरह के फूड आइटम्स मिलते हैं। यह ढाबा हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है।

पता- कानपुर झांसी हाईवे, झांसी सिटी, झांसी- 284002

समय- सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक

उपाध्याय ढाबा (Upadhyay Dhaba)

वेजिटेरियन लोगों के लिए यह ढाबा बहुत अच्छा है, क्योंकि यहां केवल वेज खाना मिलता है, जो कि टेस्ट में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। यहां पर आपको केवल नॉर्थ इंडियन और इंडियन कुजिन ही मिलेंगे। इस ढाबे में आपको ज्यादा जेब भी नहीं ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि यह एक बजट फ्रेंडली ढाबा है।

पता- 206, बड़ा बाजार, झांसी - 284001

समय- सुबह 11 से लेकर रात 12 बजे तक

Tags:    

Similar News