Lovely Non-Veg Point Lucknow: यहाँ का कीमे वाला मटन करी होता है लाजबाब, जरूर चखें एक बार

Lovely Non-Veg Point Lucknow: आज हम आपको एक ऐसे फ़ूड जॉइंट से रुबरू करवाएंगे जहाँ के नॉन वेज बहुत ही फेमस हैं। यहाँ के चिकन करी, मटन करी, फ़ीस करी और एग करी का जवाब नहीं है। यहाँ दूर-दूर से नॉन-वेज के शौक़ीन खाना खाने आते हैं। यह जगह है लवली नॉन वेज पॉइंट।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-10-06 01:15 GMT

Lovely Non Veg Point Lucknow (Image: Social Media)

Lovely Non Veg Point Lucknow: यूपी के राजधानी लखनऊ खाने-पीने वालों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यदि आप नॉन-वेज के शौक़ीन हैं तब फिर क्या कहना। यहाँ का स्ट्रीट फ़ूड नॉन-वेज के कई तरह की वैरायटी परोसता है। शहर का खाने पर मुगलई और अवधी परंपराओं की बहुत गहरी छाप है। यह शहर मांसाहारियों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन पेश करता है।

इस शहर के टुंडे कबाब, गलौटी कबाब, काकोरी कबाब, बोटी कबाब, सीख कबाब, निहारी कुलचा, शामी कबाब, रोगन जोश, कबाब पराठा, बिरयानी, शीरमाल का कोई जवाब नहीं है। इस शहर के कोने- कोने में आपको शानदार व्यंजन परोसने वाले फ़ूड जॉइंट्स और रेस्टोरेंट्स मिल जायेंगे। शहर के चौक, अमीनाबाद, गोमती नगर जैसे इलाके तो जैसे खाने-पीने वाले लोगों के लिए बने ही हैं। आज हम आपको एक ऐसे फ़ूड जॉइंट से रुबरू करवाएंगे जहाँ के नॉन वेज बहुत ही फेमस हैं। यहाँ के चिकन करी, मटन करी, फ़ीस करी और एग करी का जवाब नहीं है। यहाँ दूर-दूर से नॉन-वेज के शौक़ीन खाना खाने आते हैं। यह जगह है लवली नॉन वेज पॉइंट।

लवली नॉन-वेज पॉइंट कहाँ पर है स्थित

लवली नॉन-वेज पॉइंट गोमती नगर के विनय खंड 2 में स्थित है। लवली नॉन वेज पॉइंट इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से लगभग 1.62 किलोमीटर दूर है। वहीँ यह फ़ूड जॉइंट गोमती नगर रेलवे स्टेशन से लगभग 1.17 किलोमीटर दूर है। यह फ़ूड स्टॉल सुबह जल्दी खुलता है और रात 10 बजे बंद होता है। सप्ताह में मंगलवार को छोड़ कर यह सभी दिन खुला रहता है।

Full View

क्या खास है लवली नॉन-वेज पॉइंट में

यहाँ का चिकन करी और मटन कीमा करी बहुत ही फेमस है। ये व्यंजन बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। करी अक्सर पिसे हुए मसालों, दही और टमाटर के मिश्रण से तैयार की जाती है। करी को धीमी आंच पर पकाया जाता है। वहीँ मटन करी अवधी स्टाइल में बनाया जाता है। इसमें आम तौर पर सुगंधित मसालों, दही और कभी-कभी क्रीम से बनी मसालेदार ग्रेवी में मटन के रसीले टुकड़ों को धीमी गति से पकाना शामिल होता है। धीमी गति से पकाने से मांस नरम हो जाता है और मसालों का स्वाद सोख लेता है।

इन करी को अक्सर रोटी जैसे नान या पराठा, या चावल के साथ परोसा जाता है। यहाँ औसत 400 रुपये में दो लोग आसानी से भोजन कर सकते हैं। यहाँ पर मटन करी की कीमत ₹250 है तो वहीँ फ्राइड चिकन ₹200 में मिल जायेगा। मटन बिरयानी की कीमत ₹230 रुपये है। फिश फ्राई फुल 400 तो वहीं हाफ 200 रुपये में मिल जायेगा। एक प्लेट बासमती चावल आपको 120 रुपये में खाने को मिल जायेगा।

Tags:    

Similar News