Aliganj Famous Food Stall: अलीगंज का फूड जंक्शन, यहां का चाइनीज फूड इसलिए है खास

Lucknow Famous Food Spot: यहां इस आर्टिकल में आज हम एक ऐसे ही फूड स्टाल के बारे में बताने जा रहे है। जो अपने स्वादिष्ट चाइनीज फूड आइटम के लिए जाने जाते है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-05-12 16:59 IST

Lucknow Famous food (Pic Credit-Social Media)

Lucknow Famous Food Place: लखनऊ में खाने के विकल्प तो कई तरह के मौजूद है। चाहे फैंसी रेस्टोरेंट में लंच करना हो या रोड साइट स्टाल से चाइनीज खाना हो। आपको एक से एक ऑप्शन मिलते है। जो बहुत ही लाजवाब खाने के आइटम सर्व करते है। सबसे बड़ी बात खुले आसमान के नीचे रोड के किनारे प्यार से परोसकर खिलाया जाना ज्यदा प्रभावित करता है। यहां इस आर्टिकल में आज हम एक ऐसे ही फूड स्टाल के बारे में बताने जा रहे है। जो अपने स्वादिष्ट चाइनीज फूड आइटम के लिए जाने जाते है। दरअसल इनकी प्रसिद्धि और खाने के स्वाद में कुछ अलग और खास है वो क्या है आगे जानते है।

फ़ूड जंक्शन पर वेज स्नैक्स 

नाम: फूड जंक्शन

लोकेशन: केंद्रीय भवन के पास, अलीगंज लखनऊ।

फ़ूड जंक्शन लखनऊ के सबसे किफायती फ़ूड कार्ट में से एक है। जिसमें काफी अच्छी गुणवत्ता वाले स्ट्रीट फ़ूड सर्व किए जाते है। यहां पर रीजनेबल कीमत पर आपको सबकुछ अच्छी क्वांटिटी में सर्व किया जाता है। यह फूड जंक्शन अपने क्षेत्र में काफी ट्रेंड में भी है। कुछ लोग यहां अक्सर आते रहते है। कारण है इनका स्वादिष्ट खाना। तो आप भी बिना देर करें पहुंच जाइए यहां और इनके चाइनीज आइटम भरपुर स्वाद ले।



फूड जंक्शन के मेन्यू में क्या है?

यह फूड जंक्शन बिल्कुल अपने नाम के जैसा है। यहां पर आपको फूड के कई वैरायटी मिल सकते है। यानी आप एक ही जगह पर अलग अलग स्वाद का मजा उठा सकते है। यहां पर आपको स्प्रिंग रोल, चाउमिन, डोसा, बर्गर, चिल्ली पनीर, रोल जैसे कई चाइनीज आइटम मिलते है। और तो और यहां पर खास ऑफर भी आपको महीने में एक दिन मिल जाता हैं। यह ऑफर खासकर साउथ इंडियन मसाला डोसा पर रहता है।



ऑफ़र के बारे में अलर्ट करते हुए बता दे कि प्रत्येक पहली तारीख को, इनके दक्षिण भारतीय मेनू के फूड आइटम पर 50% यानी आपको आधी कीमत पर खाने का लुत्फ उठाने का मौका मिल जाएगा। आपको मसाला डोसा पर बंपर छूट मिल रही है।

कीमतें: कीमत की बात करें तो, यहां पर आपको 30 रूपए से लेकर 250 रूपये तक में एक से एक आइटम खाने को मिल सकते है। चलिए जानते है इनके मेन्यू के कुछ खास डिशेज की कीमत: 



स्प्रिंग रोल - ₹30

चाउमीन - ₹30

बर्गर- ₹30

मसाला डोसा - ₹60

ड्रैगन मोमोज - ₹70 हाफ

चिली पनीर - ₹80 हाफ



ऊपर जो हमने इनके स्टॉल की एक खासियत की बात की थी, वह भी जानते जाइए। इस स्टाल को चलाने वाले दोनों चेफ नेपाल से है। जिससे इनके चाइनीज डिश में नेपाली तरीके का भी स्वाद आता है। जिससे एक अलग ही स्वाद मिलता है। अगर आप अलीगंज जाए तो यहां जरूर जाएं, यहां पर आपको एक से एक आइटम खाने को मिलेंगे।

Tags:    

Similar News