Lucknow Famous Masjid: लखनऊ में रोजेदार यहां पढ़ सकते है नमाज, देखिए कौन सा मस्जिद है नजदीक

Lucknow Famous Masjid Near Me: लखनऊ एक ऐसा शहर है जो विरासत से लेकर भोजन और संस्कृति तक सब कुछ जानने के इच्छुक पर्यटकों का स्वागत करता है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-03-17 09:52 IST

Lucknow Famous Masjid Near Me:  जब आप लखनऊ के बारे में सोचते हैं तो एक चीज़ जो दिमाग में आती है वह है - खाना। लेकिन लखनऊ एक ऐसा शहर है जो विरासत से लेकर भोजन और संस्कृति तक सब कुछ जानने के इच्छुक पर्यटकों का स्वागत करता है। यहां आपको इस्लाम धर्म के समुदाय के लिए बड़े स्तर पर मस्जिद मिलते है। रमदान के पाक महीने के दौरान रोजेदार अपने नजदीकी मस्जिद में जाकर नमाज अदा कर सकते है। यहां पर ज्यादातर मस्जीदे इतिहास के स्मृतियों को संजोए हुए हैं। जो अपनी जटिल वास्तुकला और मुगल-प्रेरित डिजाइनों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। हम आपके लिए लखनऊ में कुछ प्रसिद्ध और पाक मस्जिदों की लिस्ट लेकर आए है। 

लखनऊ की फ़ेमस मस्जिद 

जामा मस्जिद 

लोकेशन : केतरा, राजमार्ग 51, इमामबाड़ा रोड, दौलतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

जामा मस्जिद , लखनऊ एक मस्जिद है जो लखनऊ के हुसैनाबाद क्षेत्र में स्थित है। यह मस्जिद इस्लाम धर्म के शिया समुदाय से संबंधित है। इस मस्जिद का निर्माण वर्ष 1839 ई. में अवध के तीसरे बादशाह मुहम्मद अली शाह ने आकार में दिल्ली की जामा मस्जिद को पार करने के इरादे से शुरू किया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद मस्जिद को उनकी पत्नी रानी मलिका जहाँ साहिबा ने वर्ष 1845 ई में पूरा कराया। 



जामा मस्जिद, लालबाग

लोकेशन: लालबाग जामा मस्जिद, लाल बाग क्रॉसिंग, लखनऊ, यूपी चारमीनार होटल के ऊपर, लाल बाग क्रॉसिंग पर, पैदल दूरी पर।

यह बहुत पाक जगह है जहां कई लोग नमाज अदा करने आते हैं और इस्लाम धर्म के कुरान का पाठ करते हैं। बहुत सुंदर और साफ-सुथरा दिख रहा है। यह सड़क के किनारे है। इस मस्जिद में 2000 से अधिक लोगों की भारी भीड़ को आसानी से समायोजित कर सकती है।



टीले वाली मस्जिद

लोकेशन : पक्का पुल, मच्छी भवन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

शाह पीर मुहम्मद ने अपने शिष्य अवध के मुगल गवर्नर फिदा खान कोका (मुजफ्फर हुसैन) को एक मस्जिद बनाने का आदेश दिया। इसका निर्माण मुगल सम्राट औरंगजेब के शासनकाल में 1658 और लगभग 1660 के बीच किया गया था। यह मस्जिद भी इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए प्रसिद्ध है। जहां लोग नमाज पढ़ने आते है। इसे आलमगिरी मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है।



जामा मस्जिद तेलियाबाग

लोकेशन : 587/ए49, गांधी नगर, तेलीबाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

भारत में, ज्यादातर मुसलमान शुक्रवार को "जुम्मा" कहते हैं। जुमे की नमाज़ में आम तौर पर बड़ी भीड़ जुटती है और मस्जिदें अक्सर इस बड़ी भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से बनाई जाती हैं। ऐसी मस्जिदों को जामा मस्जिद के नाम से जाना जाता है। जामा मस्जिदें आमतौर पर किसी क्षेत्र की मुख्य मस्जिद होती हैं, जिन्हें सामूहिक मस्जिदों के रूप में जाना जाता है। आपको दुनिया के किसी भी हिस्से में जामा मस्जिद मिल जाएगी जहां मुस्लिम आबादी अच्छी खासी है। 

रजा जामा मस्जिद 

लोकेशन: विशाल खण्ड-4, विशाल खण्ड-3, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

यह मस्जिद भी इस्लाम धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां पर दिन के पांच बार का नमाज पढ़ा जाता है। रमदान के समय भी यहां काफी चहल - पहल होती है। रोजेदार शाम को नमाज पढ़कर रोजा खोलते है।



पीर बाबा मस्जिद

लोकेशन: रेल पटरियों के बीच, स्टेशन रोड, प्लेटफार्म नंबर 1 के पास, चारबाग, लखनऊ।

दरगाह व मस्जिद खम्मन पीर बाबा के नाम से प्रसिद्ध मस्जिद यह चारबाग पर है। यह मस्जिद प्लेटफॉर्म नंबर 1 के नजदीक है। सदियों पहले एक भदेवा नाम का जंगल हुआ करता था और इस स्थान पर जंग हुई थी तभी पीर बाबा यहाँ शहीद हुए थे और उनकी क़ब्र यही पर बनाई गई थी। यह दरगाह 900 वर्ष पुरानी बताई जाती है और शाह सैयद क़ायमुद्दीन का अंतिम विश्राम स्थल है।



फातमी मस्जिद, पिकनिक स्पॉट रोड, खुर्रम नगर

लोकेशन : पिकनिक स्पॉट रोड, मतिनपुरवा, खुर्रम नगर, लखनऊ।

यह मस्जिद जुमा के नमाज के लिए बहुत ही खास है। जहां बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचते है। रामदान के महीने में भी यहां लोग बड़ी संख्या में नमाज अदा करने पहुंचते हैं।



बड़ी मस्जिद 

लोकेशन: शंकर दयाल रोड, खजुहा, कुंडरी रकाबगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

बड़ी मस्जिद के नाम से प्रसिद्ध यह मस्जिद रकबगंज में है। जिसका महत्व लोगों के बीच काफी है। यहां भी लोग दिन में नमाज पढ़ने आते हैं। जुमा और रमदान के दौरान यहां आपको अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल सकती है।

Tags:    

Similar News