Lucknow Famous Non-Veg: लखनऊ में आपको यहाँ मिलेगा 150 रूपए में भरपेट नॉन-वेज खाने से लेकर बर्गर मात्र 20 रूपए में

Lucknow Famous Non-Veg Restaurants: लखनऊ शहर की शाम जहाँ आपको मदहोश कर देगी वहीँ यहाँ का ज़ायका आपको इससे प्यार करने पर मजबूर कर देगा।

Written By :  Shweta Srivastava
Update: 2023-09-15 03:11 GMT

Lucknow Famous Food (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Non-Veg Restaurants: लखनऊ में आपको कई तरह का खाना खाने को मिल जायेगा जहाँ वेज से लेकर नॉन वेज तक ढेरों वैराइटी मौजूद हैं वहीँ अगर बात यहाँ के स्ट्रीट फ़ूड की करें तो लखनऊ का इसमें भी कोई जवाब नहीं। लेकिन आम आदमी की तो महंगाई ने कमर तोड़ रखी है लेकिन अगर ऐसे में कुछ सस्ता और स्वादिष्ट मिल जाये जो कहना ही क्या। जी हाँ आज हम आपके लिए एक ऐसी जगह के बारे में इनफार्मेशन लेकर आये हैं जहाँ आपको काफी सस्ता और अच्छा खाना खाने को मिल जायेगा। आइये जानते हैं कि आखिर ये जगह कहाँ है और कितने में आपको भर पेट खाना मिल जायेगा वो भी नॉन-वेज।

लखनऊ में आपको मिलेगा 150 रूपए में भरपेट नॉन-वेज खाना

लखनऊ शहर की शाम जहाँ आपको मदहोश कर देगी वहीँ यहाँ का ज़ायका आपको इससे प्यार करने पर मजबूर कर देगा। आज हम आपके लिए लखनऊ की पुरानी गलियों में कई स्ट्रीट फ़ूड की जानकारी लेकर आये हैं जहाँ आपको एक से बढ़कर एक डिशेस मिलेंगी वो भी बेहद कम कीमत पर। मात्र 150 रूपए में यहाँ आपको कई चीज़ें खाने को मिल जायेगीं। जिसमे नॉन वेज खाना भी शामिल है। यहाँ आपको मात्र 25 रूपए में शौरमा मिल जायेगा वहीँ ४० रूपए का बर्गर, 40 रूपए का ही हनी चिल्ली पोटैटो साथ ही 20 रूपए का चिकन लेग पीस भी मिल जायेगा।

ये सब आपको मिलेगा लखऊ के घंटा घर के पास। जहाँ अलग अलग स्टाल्स में आपको काफी चीज़ें मिल जाएँगी। साथ ही अगर बात स्वाद की करें तो ये भी आपको काफी पसंद आएगा। इतना सस्ता और अच्छा नॉन वेज खाना शायद ही आपने कहीं खाया होगा। अगर आप भी लखनऊ में रहते हैं और यहाँ के बारे में नहीं जानते तो जल्द से जल्द आइये इन फ़ूड स्टाल्स में जहाँ का लज़ीज़ ज़ायका आपका इंतेज़ार कर रहा है। वहीँ अगर आप लखनऊ किसी काम की वजह से या घूमने आये हैं तो आपके लिए ये प्लेस मस्ट ट्राय है।

लखनऊ के इन सभी स्टाल्स पर आपको इन चीज़ो लके अलावा भी कई बेहतरीन डिशेस मिल जाएँगी लेकिन इन सब की खास बात ये है कि ये काफी पॉकेट फ्रेंडली हैं।  

Tags:    

Similar News