Lucknow Shanidev Mandir: लखनऊ में खास है यह न्यायकर्ता मंदिर, जहां वास्तु के हिसाब से विराजमान है शनिदेव

Lucknow Shanidev Mandir: लखनऊ में कई मंदिर है, यहां पर हम आपको अद्भुत न्यायकर्ता शनिदेव मंदिर के बारे में बताएंगे..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-10 05:16 GMT

Lucknow Famous Shanidev Mandir(Pic Credit - Social Media)

Lucknow Famous Shanidev Mandir: लखनऊ जिसे नवाबों के शहर के नाम से जाना जाता है। यह शहर प्रदेश की राजधानी होने से हमेशा आकर्षण का केंद्र बना रहता है। प्रदेश की राजधानी में आपको कई प्राचीन और मान्यता प्राप्त मंदिर भी देखने को मिलते है। जिनकी पौराणिक कथाएं और स्थानीय लोगों के बीच मान्यता अद्वितीय है। आज हम यहां पर आपको लखनऊ में स्थित शनिदेव के बहुत ही विशेष मंदिर के बारे में बताने जा रहे है। जो कब बना यह तो ज्ञात नहीं है लेकिन मंदिर अपने वास्तु के लिए जानी जाती है। इस प्रसिद्द शनि मंदिर को लोग अद्भुत न्यायकर्ता शनिदेव मंदिर के नाम से जानते है।

अद्भुत न्यायकर्ता शनिदेव मंदिर(Adbhut Nyaykarta Shanidev)

लखनऊ के गोमती नगर में गोमती नदी के पास एक जगह है, कला कोठी घाट जहां पर यह शनिदेव का मंदिर है। यह मंदिर कोई साधारण मंदिर नहीं हैं, इसे भक्तों अद्भुत न्यायकर्ता शनिदेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर विशेष तौर पर अपनी खास वास्तु शास्त्र के लिए जाना जाता है। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धा का एक केंद्र माना जाता है। भक्तगण यहां पर प्रत्येक शनिवार को आते है, तेल और काला तिल चढ़ाकर भगवान को प्रसन्न करते है।



मंदिर अपने वास्तु के लिए है प्रसिद्ध

अद्भुत न्यायकर्ता शनिदेव का मंदिर पूरा का पूरा वास्तु के अनुसार बनाया गया है। जैसा की कहा जाता है कि शनिदेव पश्चिम दिशा के स्वामी है। तो मंदिर का द्वार भी उसी अनुसार बनाया गया है। साढ़ेसाती मिटाने के लिए भी शनिदेव की कृपा की जरूरत होती हैं। यहां पर भगवान के दर्शन करने के क्लाइव साढ़े सात सीढ़ी चढ़कर आना पड़ता है। उसके बाद आप मंदिर में प्रवेश करते है।



मंदिर की बनावट

यह शनिदेव का मंदिर वास्तु के साथ अपने वास्तुकला के लिए जाना जाना है। यह मंदिर 2 तल का है। जिसे बड़े ही खूबसूरती के साथ बनाया गया हैं मंदिर में ऊपर शीर्ष पर शिखर भी स्थापित किया गया हैं। मंदिर का रंग रोगन रंगीला हैं यहां पर नीले रंग के अलग अलग शेड का प्रयोग कर मंदिर को रंग गया है। जिसमे गोल्डन और काले कलर की भूमिका भी अहम है। मंदिर के द्वार पर दो मध्यम आकृति के हाथियों के भी मूर्ति रखे हुए है। मंदिर में जगह जगह झंडे भी लगे हुए है। भक्तों को बाहर खड़े होने और बैठने के लिए टीन का छत भी डाला गया है। मंदिर प्रांगण में विशाल पीपल का भी पेड़ है। यह मंदिर प्रकृति परिवेश के बीच शनिदेव की आस्था से पूजा करने का अवसर देता है।



पास में स्थित है प्राचीन हनुमान मंदिर

अद्भुत न्यायकर्ता शनिदेव मंदिर के निकट ही प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर के भी दर्शन मिल जायेंगे। यहां कर आपको दर्शन करने के लिए लंबी कतार नहीं लगानी पड़ेगी। विशेष अवसर पर ही आपको यहां भीड़ देखने को मिलेगी। संकट मोचन हनुमान मंदिर शनिदेव मंदिर से पहले पड़ता है।


Tags:    

Similar News