Lucknow Tandoor Cake: कभी खाया है तंदूर केक? वो भी एगलेस, यम्मी और चॉकलेटी, यहां जानिए जगह

Lucknow Famous Tandoor Cake: क्या आपने कभी एगलेस होममेड, तंदूर केक खाया है? नहीं खाया होगा, क्योंकि लखनऊ में ये कांसेप्ट एकदम नया है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-11 12:30 GMT

Tandoor Baked Cake In Lucknow(Pic Credit-Social Media)

Tandoor Baked Cake In Lucknow: आपने केक तो कई तरह का खाया होगा, जैसे चॉकलेटी, वनीला, फ्रूट केक, चीज केक और भी कई फ्लेवर में। एगलेस और विथ एग वो भी खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी एगलेस होममेड, तंदूर केक खाया है? नहीं खाया होगा, क्योंकि लखनऊ में ये कांसेप्ट एकदम नया है। जहां आपको तंदूर पर बेक करके केक खिलाया जाता है। जिसमे भरभर कर चॉकलेट सिरप, और ड्राई फ्रूट्स पड़े होते है। आप सोच भी सकते ये केक कितना यम्मी होगा, जिसके

बस जिक्र करने भर से मुंह में पानी आ जा रहा है। चलिए हम आपको बताते है इस खास बेकरी के बारे में, जहां आपको ये टेस्टी केक खाने को मिलेगा।

यहां मिलता है एगलेस होममेड केक 

लखनऊ के स्ट्रीट पर बहुत ही टेस्टी और मजेदार डील के बारे में हम आपको बताने जा रहे है। एक ऐसी जगह जहां चॉकलेट के सभी डेजर्ट सिर्फ और सिर्फ 50 रुपए की कीमत पर मिलते है। हम बात कर रहे है, तंदूरी केक वाले की। इनके स्टॉल का नाम केक कैफे स्टॉल है। जो एक से एक खाने के लिए डिजर्ट रखे हुए है। जिसमें बेकरी के आइटम भी शामिल है। इनकी स्पेशियलिटी तंदूर केक है। जो तंदूर पर पकाई जाती है। आप यहां जाए तो इसे जरूर ट्राई करे ।


नाम : केक कैफे स्टॉल 

समय : शाम के 4 बजे से रात 9 बजे तक इनकी दुकान खुली होती है।

Taste-5/5, यहां का स्वाद बहुत ही टेस्टी है, आप एक बार खाने के बाद दोबारा खाने जरूर आयेंगे।

लोकेशन : कपूरथला, चौराहा, नियर आंगन कैफे, आर्चीज के बाहर लखनऊ।



मेन्यू में क्या है खास?

केक कैफे स्टॉल में आपको खाने की एक से एक वैरायटी मिलती हैं। केक मिनी केक, कुल्हड़ केक, कुल्हड़ तंदूर केक, पेस्ट्रीज, ब्राउनीज, चोको लावा केक, ब्राउनी सिजलर और भी बहुत कुछ इसके अतिरिक्त आप यहां अपने अनुसार ऑर्डर देकर भी कुछ खास कर स्पेशल बनवा सकते है। यहां का मिनी केक और तंदूर कुल्हड़ केक बहुत ही खास है। जो इनका खुद का इंवेशन हैं इनके पहले कभी किसी और जगह आपने इस बारे में नहीं सुना होगा। आप यहां जाइए तो बिना कुल्हड़ तंदूर केक ट्राई किए बिल्कुल मत आइएगा। यहां पर सभी आइटम की कीमत पॉकेट फ्रेंडली है। आप 50/-रुपए में भी खा सकते है। बाकी धीरे धीरे चीजों के अनुसार dam भी कुछ बढ़ता रहता है। बाकी आपके ऑर्डर पर भी कीमत निर्भर करता है।



Tags:    

Similar News