Lucknow Famous Mandir: बेहद चमत्कारी है लखनऊ का शीतला माता मंदिर, दूर दूर से दर्शन को आते हैं लोग

Lucknow Famous Temple History: श्रीबड़ी शीतला देवी मंदिर को लेकर कई मान्यताएं हैं। आइये जानते हैं इस मंदिर की विशेषता और इसके चमत्कार।

Update:2023-09-29 17:29 IST

Navratri 2023 (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Temple History: 19 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारम्भ हो रहे हैं ऐसे में भक्त माता रानी के नौ रूपों की पूजा करते हैं और नौ दिन उपवास भी रखते हैं। इसके साथ ही साथ वो माँ दुर्गा के मंदिर भी जाते हैं और उनके दर्शन करके अपनी मनोकामना माँ के श्री चरणों में रखते हैं। देश भर में माँ के कई मंदिर हैं लेकिन शक्तिपीठ मंदिर उन प्रमुख मंदिरों में आता है जिनकी हिन्दू धर्म में विशेष मान्यता है। ये उन्हीं स्थानों में बने हैं जहाँ माता सती का कोई अंग या ज़ेवर आदि गिरे थे। उन्ही में से एक शक्तिपीठ मंदिर है लखनऊ का शीतला माता मंदिर। आइये जानते हैं इस मंदिर की विशेषता और इसके चमत्कार।

बेहद चमत्कारी है लखनऊ का शीतला माता मंदिर

श्रीबड़ी शीतला देवी मंदिर को लेकर कई मान्यताएं हैं। वहीँ उनमे से एक में ये कहा गया है कि साल 1779 में कुछ बंजारों ने माँ के पिंडी रूप के दर्शन किए थे। जो वहां के तालाब में था। इसके बाद ही माँ के पिंडी रूपों को बनवाया गया और मंदिर में स्थापित कर दिया गया। जिसे आज लोग श्रीबड़ी शीतला देवी मंदिर के रूप में जानते हैं।

Navratri 2023 (Image Credit-Social Media)

 लखनऊ के इस प्रसिद्ध मंदिर में माता शीतला अपनी सात बहनों के साथ विराजमान हैं। माँ की इन सात बहनों में माता सरस्वती, माता काली, मां दुर्गा, मां भैरवी, मां खजुरिया शामिल हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में मां अन्नपूर्णा, मां चंडी, मंसा देवी, संकटामाता विराजमान हैं।

Navratri 2023 (Image Credit-Social Media)

इस मंदिर को न सिर्फ हिन्दुओं बल्कि नवाबों और राजा टिकैतराय का भी संरक्षण मिला था। ये मंदिर काफी प्राचीन मंदिरों में शामिल है साथ ही इसे लखौरी इंटों से बनाया गया था। यहाँ चारमुखी शिवलिंग सहित कुल 28 शिवलिंग हैं। मंदिर परिसर व घुसते ही आपको माँ का शेर द्वार पर बैठा मिलेगा। यहाँ लोग भारी संख्या में मुंडन, कर्णछेदन जैसे विभिन्न संस्कार भी करवाते हैं। होली के बाद यहाँ शीतलाष्टमी की विशेष मान्यता है।

Tags:    

Similar News