Lucknow to Mahabaleshwar: लखनऊ से महाबलेश्वर तक ऐसे करें सफर, हसीन नजारे जीत लेंगे दिल

Lucknow to Mahabaleshwar Temple: महाबलेश्वर एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, जो अपनी हसीन वादियों के लिए पहचानी जाती है।

Update: 2024-03-01 03:41 GMT

Lucknow to Mahabaleshwar Mandir (Photos - Social Media) 

Lucknow to Mahabaleshwar Mandir: लखनऊ एक ऐसी जगह है जिसे अपने नवाबी अंदाज के लिए पहचाना जाता है। वहीं महाबलेश्वर अपनी हसीन और खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध है। महाबलेश्वर जाने के बाद आपको किसी जन्नत में पहुंचने का एहसास होगा क्योंकि यहां आस-पास के नजारे बहुत ही खूबसूरत होते हैं। अगर आप लखनऊ में रहते हैं और यहां से महाबलेश्वर तक जाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से यहां तक पहुंच सकते हैं।

कैसा है महाबलेश्वर

महाबलेश्वर भारत के महाराष्ट्र राज्य के सतारा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तालुका का मुख्यालय भी है। यहां समीप ही कृष्णा नदी का उद्गम है, जिस कारणवश यह एक हिन्दू तीर्थस्थान है। पश्चिमी घाट के रमणीय वातावरण से घिरा महाबलेश्वर एक हिल स्टेशन व पर्यटन आकर्षण भी है।

Mahabaleshwar

क्यों है प्रसिद्ध

ऊंची चोटियां, भय पैदा करने वाले घाटियां, चटक हरियाली, ठण्‍डी पर्वतीय हवा, महाबलेश्‍वर की विशेषता है। यह महाराष्‍ट्र का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्वतीय स्‍थान है और एक समय ब्रिटिश राज के दौरान यह बॉम्‍बे प्रेसीडेंसी की ग्रीष्‍मकालीन राजधानी हुआ करता था।

Mahabaleshwar

एयरपोर्ट से लें फ्लाइट

लखनऊ से महाबलेश्वर जाने का सबसे तेज तरीका है, लखनऊ से पुणे एयरपोर्ट के लिए फ़्लाइट लेना और फिर महाबलेश्वर के लिए कैब लेना। यह सफर करीब 4 घंटे 24 मिनट का होता है।

ट्रेन से सफर

लखनऊ से महाबलेश्वर जाने के लिए ट्रेन से भी सफर किया जा सकता है। लखनऊ से महाबलेश्वर मंदिर तक जाने के लिए, ठाणे और गोकर्ण रोड होते हुए ट्रेन ली जा सकती है। यह सफ़र करीब 36 घंटे 54 मिनट का होता है। मौसम रेलवे स्टेशन, पुणे रेलवे स्टेशन, और सतारा रेलवे स्टेशन, महाबलेश्वर के नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं। वाथर रेलवे स्टेशन, महाबलेश्वर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन, महाबलेश्वर से करीब 60 किलोमीटर दूर है। इन दोनों जगहों के बीच, हफ़्ते में सिर्फ दो ट्रेनें चलती हैं। इनमें से सबसे तेज ट्रेन, गोंदिया-कोल्हापुर एससीएसएमटी है।

Mahabaleshwar

सड़क मार्ग भी है शानदार

महाबलेश्वर जाने के लिए सड़क मार्ग से भी सफर किया जा सकता है। मुंबई से महाबलेश्वर की यात्रा के लिए, सड़क मार्ग सबसे अच्छा विकल्प है। मुंबई से दादर पूर्व, सायन, या वाशी से प्रस्थान करने वाली पर्यटक बस (वोल्वो) ली जा सकती है। यह सफर करीब 6 घंटे का होता है और इसका खर्च करीब 1,500 रुपये होता है। एक साधारण एसी बस की कीमत करीब 200 रुपए होती है।

Tags:    

Similar News