Lucknow Top 5 Street Food: लखनऊ की इन 5 जगहों पर लें स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद

Lucknow Top 5 Street Food: नवाबी आन, बान, शान के लिए मशहूर लखनऊ में अगर आप स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं तो चलिए यहां की कुछ दुकान के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-04-15 05:30 GMT

Street Food in Rajajipuram Lucknow (Photos - Social Media)

Lucknow Top 5 Street Food: लखनऊ एक ऐसा शहर है जो अपने अंदर बेहतरीन इतिहास संस्कृति को समेटे हुए है। यहां पर कई सारे ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटक स्थल मौजूद है जहां पर अक्सर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। जो पर्यटक उत्तर प्रदेश जाते हैं वह यहां के लखनऊ जरूर जाते हैं। क्योंकि यहां उन्हें अदभुत संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन, खानपान का आनंद देखने को मिलता है। लखनऊ को नवाबों का शहर भी कहा जाता है क्योंकि यहां की हर चीज अपने अंदर नवाबी अंदाज समेटे हुए हैं। जब आप लखनऊ जाएंगे तो यहां की नजाकत आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। लखनऊ अपने नवाबी अंदाज के साथ नवाबी खानपान के लिए भी पहचाना जाता है।

चलिए आज हम आपके यहां के प्रसिद्ध राजाजीपुरम मार्केट के स्ट्रीट फूड के बारे में बताते हैं।

मटर चाट

अगर आप लखनऊ के राजाजीपुरम मार्केट जा रहे हैं, तो आपके यहां सिर्फ ₹10 में मिलने वाली मटर चाट का आनंद जरूर लेना चाहिए।

मटर चाट


छोले कुलचे

लखनऊ केस मार्केट की दूसरी सबसे प्रसिद्ध चीज की बात करें तो वह छोले कुलचे है। यह छोले कुलचे बड़े ही शानदार अंदाज से तैयार किए जाते हैं और सिर्फ ₹50 में आप इनका आनंद ले सकते हैं।

छोले कुलचे


एमआईएस चौराहा के गोलगप्पे

इसके बाद आपको एमआईएस चौराहे पर जाना होगा क्योंकि यहां पर सब की फेवरेट चीज गोलगप्पे यानी की पानी पूरी मिलती है। यहां पर आपको ₹10 में पांच गोलगप्पे खाने को मिल जाएंगे। लेकिन आपके यहां इंतजार करना होगा क्योंकि यहां भीड़ बहुत लगती है।

गोलगप्पे


वायरल फरे

लखनऊ में वायरल फरे वाली आंटी इन दिनों काफी फेमस है। इनके स्वाद का बोलबाला इन दिनों लखनऊ में बहुत हो रहा है तो अगर आप यहां आते हैं तो एक बार शानदार फरे का स्वाद चखना ना भूलें।



 


मुंबई का वड़ा पाव

आप लखनऊ में है तो ऐसा मत सोचिएगा की आपको यहां से लखनऊ वाला स्वाद ही मिलेगा। यहां पर आप मुंबई का चटपटा वडा पाव भी खा सकते हैं और यह सिर्फ आपको ₹30 में मिल जाता है।

वड़ा पाव


Tags:    

Similar News