अल्ट्रा लग्जरी छुट्टी मनाने के हैं शौकीन, इन क्रूज पर करें यात्रा

Luxury Cruise Ships in The World : हर व्यक्ति एक न एक बार जीवनमें क्रूज की यात्रा जरूर करना चाहता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल है तो आज हम आपको लग्जरी ट्रैवल ट्रिप के बारे में बताते हैं।;

Update:2024-07-05 14:15 IST
Luxury Cruise Ships in The World

Luxury Cruise Ships in The World (Photos - Social Media)

  • whatsapp icon

Luxury Cruise Ships in The World : बहुत सी फिल्मों में अपने लग्जरी क्रूज पर शूटिंग देखी होगी। कहीं फिल्मों में रोमांटिक गाने क्रम पर शूट किए गए हैं तो कुछ में सस्पेंस भी दिखाया गया है। प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर जैसे तमाम सितारे लग्जरी क्रूज पर फिल्मों में पार्टी करते हुए दिखाई दिए हैं। इन सबको फिल्म दिल धड़कने दो में देखा गया था। अगर आप भी अल्ट्रा लग्जरी छुट्टी मनाने के बारे में सोच रहे हैं तो लग्जरी क्रूज पर जाने का प्लान बना सकते हैं। चलिए आज आपको इसी के बारे में बताते हैं।

रिट्ज कालटर्न है बहुत खास (Ritz Caltern is Very Special)

यह लग्ज़री क्रूज मध्य सागर में यूरोपीय तटों परगा, बेलेट, सिरोस और वेनिस की सैरकरवाता है। इसमें 6 से 10 रात तक रुकने के लिए आपको 6443 से 10752 खर्च करने होंगे। भारतीय करेंसी में देखें तो यह कीमत 537266 से 896584 होती है। सबसे खास बात यह है कि इसका नाम ग्रीक शब्द डिस्कवरी से लिया गया है। इसमें चार पूल, दो बार, एक ब्यूटी सैलून, स्पा और वाटर लेवल मरीना टेरेस के साथ फिटनेस सेंटर भी है।

Ritz Caltern

Ritz Caltern


ओशिनिया क्रूज (Oceania Cruise)

ओस्लो, कोपनहेगन, बार्सिलोना, रोम, वेलेटा, लिस्बन, मियामी, रियो डी जेनेरियो जैसे देशों की सैर आप इसके जरिए कर सकते हैं। इसमें 12 दिन से लेकर 54 दिन तक की यात्रा की जा सकतीहै। इसके लिए आपको 249178 रुपए से लेकर 14 लाख 99 हजार 986 रुपए खर्च करने होंगे।

Oceania Cruise


एमरल्ड क्रूज (Emerald Cruises)

अगर आप अल्ट्रा लग्जरी छुट्टी बताने में लगभग 5 लाख खर्च कर सकते हैं तो यह क्रूज आपके लिए बेहद ही शानदार है। इसके जरिए आप वियतनाम, सीएम रिप और कंबोडिया समेत साउथ ईस्ट एशिया की सैर कर सकते हैं। इस पर आपको ज्यादा भीड़भाड़ नहीं मिलेगी क्योंकि एक बार में इस पर सिर्फ 84 टूरिस्ट सफर कर सकते हैं। यह सफर आप जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे।

Emerald Cruises)


Tags:    

Similar News