Madhya Pradesh Shiv Mandir: मध्य प्रदेश में छोटा अमरनाथ के नाम से प्रसिद्ध है ये मंदिर

Madhya Pradesh Famous Shiv Mandir: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मंदिर है जिसे छोटा अमरनाथ के नाम से जाना जाता है, यह भारत का इकलौता ऐसा मंदिर है जिसके शिवलिंग में तीन आंखें है...

Update: 2024-08-26 08:34 GMT

Madhya Pradesh Famous Shiv Mandir (Pic Credit-Social Media)

Madhya Pradesh Famous Shiv Temple: मध्य प्रदेश में महादेव को समर्पित प्रमुख रूप से दो ज्योतिर्लिंग है। लेकिन इसके अतिरिक्त भी कई खूबसूरत और पौराणिक मान्यता वाले मंदिर भी स्थित है। यहां हम आपको मध्य प्रदेश के छोटा अमरनाथ नाम से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के बारे में बताने जा रहे है। यह जगह इंदौर से करीब कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह को कजलीगढ़ के नाम से जाना जाता है। यहां पर महादेव खोदरा गुफा भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव के बहुत करीब स्थित है। इस गुफा को मध्य प्रदेश में छोटा अमरनाथ कहा जाता है।

कहां है छोटा अमरनाथ 

कजलीगढ़ की वादियों के बीच एक प्राचीन शिवमंदिर है, जिसे गौरेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। यहां भोलेनाथ की एक अद्भुत शिवलिंग स्थित हैं। गुफा के अंदर मौजूद प्राचीन शिवलिंग को छोटा अमरनाथ भी कहा जाता है। मान्यता है कि ये शिवलिंग जमीन से स्वयं प्रकट हुआ है।



हजारों फीट की ऊंचाई पर गुफा में है मंदिर

मध्य प्रदेश में एक ऐसा शिवलिंग है जिसकी पूजा रावण स्वयं करता था। इंदौर के करीब 55 किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान शिव के शिवलिंग में तीन आंखें है। यह शिवलिंग बहुत ही अद्भुत है। इस मंदिर को स्थानीय लोग छोटा अमरनाथ के नाम से जानते है। यह मंदिर 1000 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ी पर बने गुफा के अंदर जाकर शिव जी के दर्शन करने का अवसर देता है। और तो और इस मंदिर का गुफा द्वार बिल्कुल अमरनाथ के गुफा जैसा ही बना हुआ है। इसलिए इसे छोटा अमरनाथ कहा जाता है। 



सप्ताहांत में लगती है भक्तों की कतार 

इस मंदिर में सप्ताहांत के समय यानी शनिवार ओर रविवार को बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते है। सावन के सोमवार के दौरान यहां भक्तों की लंबी कतार लगती है।पहले यहां की चढ़ाई बहुत मुश्किल होती थी, लेकिन अब सीढ़ियां बन जाने से यात्रा आसान हो गया है।



बहुत प्राचीन है यह शिवलिंग 

इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग सतयुगी काल से ही यहां स्थित है। स्थानीय लोगों के बीच मान्यता है कि यहां आज भी अश्वत्थामा शिवलिंग की पूजा करने आता है। क्या आपको पहले इस शिवलिंग के बारे में पता था।

Tags:    

Similar News