Maharashtra Famous Mandir: पांडवों ने बनाया था महाराष्ट्र का यह मंदिर

Maharashtra Famous Jivdani Mata Temple: महाराष्ट्र में जीवदानी माता का एक मंदिर है जो बहुत ही प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने किया था।

Update: 2024-05-16 13:03 GMT

Jivdani Mata Temple Mumbai (Photos - Social Media)

Jivdani Mata Temple History : महाराष्ट्र के थाने में विरार नाम का एक एरिया है जहां पर देवी जीवदानी का एक प्रसिद्ध मंदिर मौजूद है। यह मंदिर पहाड़ की चोटी पर मौजूद है और भक्तों के बीच अपने चमत्कारों को लेकर पहचाना जाता है। देश के कोने-कोने से लोग यहां पर पहुंचते हैं और अपने दुखों का निवारण करने के लिए माता से गुहार लगाते हैं। ऐसा कहां जाता है कि यहां विरासत माता भक्तों के सारे दुख हर लेती है और उनकी सभी मनोकामनाओं को पूरा कर देती हैं। चलिए आज आपको इस मंदिर के कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं।

क्यों पड़ा नाम जीवदानी

इस मंदिर में विराजित माता को जीवदानी इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह जीवन देने वाली है। इस मंदिर के इतिहास के बारे में वैसे तो लोगों को ज्यादा नहीं पता है लेकिन पुराने के अनुसार यह बहुत ज्यादा पुराना मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि पांडवों ने वनवास के समय में इसे बनाया था। पांचो भाइयों ने मिलकर वीर गुफा में माता मंदिर की स्थापना की थी। आज भी अनेक ऋषि और योगी इस मंदिर में आते हैं और इससे कई सारी कहानी जुड़ी हुई है।

Jivdani Mata Temple Mumbai


कब बना मंदिर

इस मंदिर को 17वीं में बनाया गया था। जैसे हर मंदिर के भीतर जल कुंड होते हैं वैसे इस मंदिर में अनेक जल कुंड मौजूद है। अब इस मंदिर में काफी बदलाव आ चुके हैं और कुछ जलकुंड सुख भी गए हैं। अगर आपको यहां माता के दर्शन करने हैं तो 1300 सीढ़ियां चढ़कर जाना होगा। मंदिर काफी छोटा है और इसके चढ़ा भी बहुत सक हैं लेकिन बदलते हुए वक्त के साथ हर चीज को बेहतर किया जा रहा है।

Jivdani Mata Temple Mumbai


ऐसी है मान्यता

हर साल रोज ही कई भक्त इस मंदिर में पहुंचते हैं लेकिन नवरात्रि के मौके पर यहां खास भीड़ देखने को मिलती है। लोगों के बीच मानता है कि जो भी माता की पूजन सच्चे मन से करता है वह उसे आशीर्वाद देती है और उनके परिवार के जीवन की रक्षा करती हैं। अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भक्त नंगे पैर मंदिर की चढ़ाई करते हैं।

Jivdani Mata Temple Mumbai


Tags:    

Similar News