Maihar Top 5 Places To Visit: मानसून में घूमने के लिए मैहर के ये 5 जगह है बेस्ट

Maihar Top 5 Places To Visit: मानसून के मौसम में मैहर घूमने का प्लान कर रहे है तो इन वॉटरफॉल घूमने का मजा भी जरूर उठाए..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-30 15:00 GMT

Maihar Famous Places To Visit During Monsoon (Pic Credit-Social Media)

Famous Tourist Place of Maihar: मध्य प्रदेश का मैहर शहर मां शारदा के भव्य और अलौकिक मंदिर के लिए जाना जाता है। यह मंदिर की मान्यता पूरे देश भर में है। यहां चैत्र के नवरात्र और कुंवार के नवरात्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगती है। मैहर में घूमने के लिए अनेक पर्यटन स्थल है, जहां पर घूमने जानें की योजना बना सकते हैं। धार्मिक स्थलों के अलावा यहां पर प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को भी देखने का मौका मिल सकता है। माता शारदा देवी के दर्शन करने के बाद बचे हुए समय में आसपास के पर्यटन स्थलों का भी लुफ्त उठाने से बिल्कुल ना चुके। खास करके मानसून के सीज़न में जब बारिश से यहां पहाड़ी पर एक अलग अनुभव मिलता है।

मैहर में मानसून में घूमने के लिए प्रसिद्ध जगह(Maihar Famous Place To Visit)

रामपुर (Rampur)

अगर कोई भी पिकनिक पर जाने के लिए सोच रहा है या गर्मियों की छुट्टियों पर कहीं जाने के लिए सोच रहे है तो इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। एक बार जरूर यहां आएं यहां पर झरने के साथ बड़ी पहाड़ियां भी आपको देखने को मिलेंगी। रामपुर पाठा क्षेत्र में बहुत अच्छी जगह है। यह एक पहाड़ी क्षेत्र है। यहाँ राधा कृष्ण भगवान के साथ यहां भी कई देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए आपको मिलेंगे। बाकी बहुत कुछ आप को यहां पर देखने को मिलेगा। 



पन्नीखोह (Pannikhoh)

यह शारदा माता मंदिर से 10 किलोमीटर की दूरी पर है। यह जगह प्रकृति के खूबसूरत नजारे के लिए जाना जाता है। यहां पर सुंदर वॉटरफॉल है। घूमने का सबसे अच्छा समय मानसून के बाद या सर्दियों के दौरान कभी भी। समूह में जाना इसके दूरस्थ स्थान के कारण समूहों में जाने की सलाह दी जाती है। सुरक्षा संबंधी विचार ऑफबीट स्थानों पर जाने के दौरान चुनौतियों का ध्यान रखें। 



राजाबाबा (Raja Baba)

बरसात के मौसम में प्रकृति की खूबसूरती का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। पतझड़, हरियाली, शांति और सब कुछ अद्भुत लगता है, हालांकि गर्मियों और सर्दियों में आपको वहां पानी नहीं मिलेगा, फिर भी आप इस जगह की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यह जगह सिर्फ बारिश में ही घूमने योग्य हैं बाकी समय पर सूखा छाया रहता है।



कुर्दन नाथ(Kurdan Nath)

यदि आप सतना में हैं, तो महादेव से आशीर्वाद लेने के लिए इस खूबसूरत मंदिर में अवश्य जाएँ। यह सबसे अच्छे पिकनिक स्पॉट और परिवार के साथ घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है। इस मंदिर में गौमुख स्नान एक मुख्य आकर्षण है। इस जगह का हर कोना एक आदर्श सेल्फी पॉइंट है। इस खूबसूरत जगह पर जाएँ और इसके आसपास की प्रकृति को निहारे।



यह मंदिर खूबसूरत पहाड़ों की श्रृंखला से घिरा हुआ है, जो इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर में जाएँ। निश्चित रूप से सभी को यह जगह पसंद आएगी। 



झर्जारा (Jharjara)

यह रमेहपुर में है, जो माता के मंदिर से 250किलोमीटर की दूरी पर है। एक उभरता हुआ पर्यटन स्थल, 'झरझरा माता एवं झरने' मुरमुरा, गरियाबंद। गरियाबंद जिले से लगभग 35 किमी की दूरी पर स्थित है। प्राकृतिक छटाओं से भरपूर डोंगरी पठार पर स्थित ग्राम 'मुरमुरा' का सुरम्य जंगल है। 'माँ झरझरा' इस क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी हैं, यहाँ हर वर्ष नवरात्रि के पर्व पर ज्योत-ज्वार जलाया जाता है। यहां के दर्शन, पिकनिक और मनोरम दृश्यों को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु दूर-दूर से यहां आते हैं। इतना ही नहीं, यहां झरने की धारा भी बहती है, जबकि झरने के निचले हिस्से में पत्थरों की चट्टानें भी दिखाई देती हैं, जो यहां कई अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों की मधुर ध्वनि से भी लोगों का मन मोह लेती हैं।



Tags:    

Similar News