पर्यटकों के लिए खुशखबरी, 15 जुलाई से कर सकेंगे मालदीव की यात्रा, लेकिन आज ही जान लें ये नीयम

15 जुलाई से मालदीव भारतीय पर्यटकों के लिए खुल रहा है। मालदीव के राष्‍ट्र‍पति इब्राहिम मोहम्‍मद सोलिह ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

Newstrack :  Network
Published By :  Satyabha
Update: 2021-07-12 10:38 GMT

अब मालदीव की यात्रा कर सकेंगे भारतीय पर्यटक, फोटो- सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के कारण पूरे विश्व में सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। फिलहाल कोरोना के मामलों में कमी देखते हुए कुछ देश इन प्रतिबंधों में ढील दे रहे हैं। इसका असर पर्यटक स्‍थलों पर भी देखने को मिल रहा है। भारत के बाद अब मालदीव (Maldives) ने 15 जुलाई से पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोलने का ऐलान किया है।

मालदीव के राष्‍ट्र‍पति इब्राहिम मोहम्‍मद सोलिह ने घोषणा की है कि मालदीव दक्षिण एशियाई देशों, जिनमें भारत भी शामिल हैं, के पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल रहा है। अब 15 जुलाई से इन देशों के पर्यटक मालदीव की यात्रा कर सकेंगे। 

दरअसल, मालदीव ने कोरोना के डेल्‍टा वेरिएंट को लेकर बीते माह भारतीय पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी थी। वहीं अब मालदीव की यात्रा को लेकर भारतीय पर्यटक काफी खुश हैं। इसके साथ ही गो फर्स्‍ट एयरलाइंस 15 जुलाई से दिल्‍ली, बेंगलुरु और मुंबई की यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

गो फर्स्‍ट के अनुसार, शुरूआत में 20 दिनों के लिए हफ्ते में दो दिन गुरुवार और रविवार को फ्लाइट का संचालन होगा। इसके बाद इसका शेड्यूल बढ़ाकर हफ्ते में 4 दिन किया जा सकता है। इनमें बुधवार और शनिवार भी जोड़ा जाएगा। यह 4 अगस्‍त से हो सकता है। इसके बाद गो फर्स्‍ट 3 सितंबर से मालदीव के लिए रोजाना फ्लाइट चलाने की योजना पर भी काम कर रही है।

ऐसे में ये जानना भी बेहद जरूरी है कि मालदीव यात्रा को लेकर क्या-क्या नियम बनाए गए हैं-

1. आवश्‍यक क्‍वारंटाइन की जरूरत नहीं।

2. अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों के लिए साथ में आरटी पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य।

3. जिन यात्रियों में कोविड 19 के लक्षण दिखेंगे, उनका पीसीआर टेस्‍ट होगा।

4. वैध पासपोर्ट पर भारतीय यात्रियों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा।

5. यात्रियों के पास होटल और वापसी की फ्लाइट की कंफर्म टिकट होनी चाहिए।

Tags:    

Similar News