World Famous Streets: बेहद ही फेमस है दुनिया की यह सड़कें, सबकी अपनी अलग है पहचान

World Most Famous Streets: आप देखेंगे कि हर शहर मे कई ऐसी सड़कें होती हैं जो बाकियों से न सिर्फ अलग होती हैं बल्कि यहां पर आप खरीदारी, नाइटलाइफ़, मनोरंजन आदि का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

Update: 2023-05-19 12:01 GMT
World Most Famous Streets(Image- Social media)

Most Famous Streets in the World: दुनिया में कई फेमस चीजें हैं जिनके बारे में आप जानते हैं, जिनकी खासियत भी अलग-अलग होती है। आप देखेंगे कि हर शहर मे कई ऐसी सड़कें होती हैं जो बाकियों से न सिर्फ अलग होती हैं बल्कि यहां पर आप खरीदारी, नाइटलाइफ़, मनोरंजन आदि का लुत्फ भी उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको दुनिया की ऐसी ही प्रसिद्ध सड़कों के बारे में जानकारी दी गई हैं। जो दिखने में भी काफी सुंदर और खास हैं।

दुनिया की फेमस गलियां

लोम्बार्ड स्ट्रीट (Lombard Street)

हाइड और लीवेनवर्थ सड़कों के बीच स्थित यह लोम्बार्ड स्ट्रीट सैन फ्रांसिस्को में है। जो दुनिया की सबसे टेढ़ी सड़क होने के रूप में जानी जाती है। ढलान पर स्थित इस लोम्बार्ड स्ट्रीट में पूरे आठ हेयरपिन मोड़ शामिल हैं। यह सड़क दुनिया भर में प्रसिद्ध है, जिसकी खासियत के चर्चे आप कहीं भी सुन सकते हैं।

ऐबी रोड (Abbey Road)

लंदन में स्थित यह ऐबी रोड बेहद ही फेमस और जानी-मानी है। जोकि लंदन में ऐबी रोड स्टूडियो गली के नाम से जानी जाती है। बताया जाता है कि इस गली में पहले कभी स्टूडियो हुआ करता था जहां बीटल्स ने अपनी 90% रिकॉर्डिंग रिकॉर्ड की थी। अप्रैल 1969 में, वे एक समूह के साथ अपनी आखिरी एल्बम को रिकॉर्ड करने के लिए यहां आए थे। तभी से इस सड़क को एबी रोड नाम दिया गया।

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम (Hollywood Walk of Fame)

लॉस एंजिल्स में स्थित वॉक ऑफ फेम बेहद ही शानदार जगह है। जो अभिनेताओं, संगीतकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, नाट्य समूहों और अन्य लोगों को उनके मनोरंजन योगदान देने में समर्थन करता है। यह काफी फेमस स्ट्रीट है जो 2,400 से ज्यादा सितारों को उनकी अलग पहचान देती है।

ला रैंबला (La Rambla)

पेड़ों से घिरी ‘ला रैंबला’ स्ट्रीट बेहद ही शानदार और खूबसूरत है, जोकि बार्सिलोना, स्पेन मे स्थित है। यह शहर की सबसे बिज़ी और पैदल चलने वाले लोगों के लिए बनाई गए है। इस रोड पर अगर आप जाएंगे तो देखेंगे किया यहां स्थानीय लोगों से ज्यादा पर्यटकों की संख्या होती है।

ऑर्चर्ड रोड (Orchard Road)

सिंगापुर में स्थित ऑर्चर्ड रोड खास मुख्य खरीदारी के लिए जानी जाती है। जो नियमित रूप से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का भी मुख्य केंद्र मानी जाती है। ऑर्चर्ड मॉल पर कई रेस्तरां, कॉफी चेन, कैफे, नाइटक्लब और होटलों आदि स्थित हैं। जहां जाना अकसर लोगों को काफी पसंद आता है।

Tags:    

Similar News