Most Preferred Tourist Place: ये है भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टूरिस्ट डेस्टिनेशन, आप भी कर सकते हैं सैर

Most Preferred Tourist Destination: घूमने करने की शौकीन अक्सर ऐसी जगह की तलाश करते रहते हैं जहां पर उन्हें अलग-अलग तरह के एक्सपीरियंस करने को मिल सके।

Update: 2023-12-22 05:45 GMT

Varanasi Become Most Preferred Tourist Destination (Photos - Social Media)

Most Preferred Tourist Destination : अगर घूमने जाने की बात आती है तो लोगों को सबसे पहले गोवा का नाम याद आता है क्योंकि यहां पर दूर-दूर तक फैले समुद्र और इसके किनारे बने हुए बीच सुकून का एहसास देते हैं। हर साल करोड़ों लोग छुट्टियां मनाने के लिए गोवा पहुंचते हैं। पिछले कुछ सालों से यहां के हालात बदल गए हैं और अब लोगों ने दूसरी जगह का रुख करना शुरू कर दिया है। खबरों की माने तो गोवा को पीछे छोड़ते हुए अब एक शहर इस रेस में आगे निकल चुका है। कोई एडवेंचर भरे स्थान पसंद करता है तो किसी को आध्यात्मिक जगह पसंद आती है। जैसे-जैसे साल बदलता है वैसे-वैसे लोगों के बीच प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी बदलती चली जाती है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जो इन दिनों गोवा को पीछे छोड़कर लोगों की पहली पसंद बन चुका है। जब आप इस जगह का नाम सुनेंगे तो थोड़ा हैरान जरूर रह जाएंगे लेकिन सबसे ज्यादा लोग यहीं पर घूमने के लिए जाना पसंद कर रहे हैं।

यूपी बना लोगों की पसंद

आपको बता दें कि यह जगह कहीं और नहीं बल्कि यूपी में मौजूद है। जहां जाने वाले पर्यटकों की संख्या गोवा से भी ज्यादा है। यह जगह कोई और नहीं बल्कि वाराणसी है जिसे अब काशी के नाम से पहचाना जाता है और कुछ लोग इसे बनारस भी कहते हैं। गंगा नदी के किनारे बसी यह जगह एक धार्मिक स्थल है जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ महादेव का मंदिर भी विराजित है और जब से यहां पर कॉरिडोर बना है तब से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। हर साल बनारस की गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। साल 2023 में गोवा में पर्यटकों की संख्या 30 लाख के करीब रही जबकि यूपी के वाराणसी पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या 13 करोड़ के आसपास होने की जानकारी सामने आ रही है।

बनारस में कहां घूमें

अगर आप बनारस घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपके यहां की तीन जगह का दीदार जरूर करना चाहिए। जब आप यहां जाएंगे तो यहां की खूबसूरती में खो जाएंगे। चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

काशीविश्वनाथ मंदिर

यह न सिर्फ वाराणसी बल्कि पूरे देश भर के प्रमुख मंदिरों में से एक और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसकी कहानी 3000 साल से भी पुरानी है। लोगों के बीच में मान्यता है कि इस शिवलिंग की एक झलक व्यक्ति की आत्मा को शुद्ध कर देती है और उसे ज्ञान की ओर ले जाती है।


अस्सी घाट

वैसे तो वाराणसी में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है लेकिन अस्सी घाट यहां के प्रमुख घाटों में से एक है। यह वही घाट है जहां पर महाकवि तुलसीदास का निधन हुआ था। ये घाट लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है और यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा होता रहता है।शाम के समय पर यहां पर आरती होती है जो आपका दिल जीत लेगी।


रामनगर किला

तुलसी घाट से गंगा नदी को पार कर उस समय राजा बलवंत सिंह के आदेश पर बलुआ पत्थरों से एक किले का निर्माण किया गया था। इसका निर्माण 1750 ईस्वी में हुआ था। 71 में सरकार द्वारा आधिकारिक राजा का पद समाप्त कर दिया गया था। इस किले में वेदव्यास मंदिर, राजा निवास स्थान और क्षेत्रीय इतिहास को समर्पित किया गया एक संग्रहालय मौजूद है।


Tags:    

Similar News