MP Famous Spiritual City: मध्य प्रदेश की अध्यात्मिक नगरी कहलाती है ये जगह, नजर आएंगे ऋषिकेश जैसे नजारे

MP Famous Spiritual City: आप घूमने के शौकीन है और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं या फिर मध्य प्रदेश सैर के लिए आ रहे हैं। तो आज हम आपको हिंदुस्तान के दिल की आध्यात्मिक नगरी के बारे में बताते हैं जहां की सैर आपको दीवाना बना देगी।

Update: 2023-12-11 07:43 GMT

MP Spiritual City

MP Spiritual City : मध्य प्रदेश भारत का एक ऐसा खूबसूरत राज्य है जहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है। हिंदुस्तान के इस दिल में ऐसी कई सारी जगह मौजूद है जो यहां आने वाले पर्यटकों का दिल धड़का देती है। मध्य प्रदेश में हिल स्टेशन से लेकर धार्मिक और ऐतिहासिक सभी तरह के स्थान मौजूद है जहां पर पर्यटकों का आना-जाना अक्सर लगा रहता है। अगर आप भी मध्य प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके यहां की एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

अगर आप घूमने फिरने निकले हैं और मध्य प्रदेश जाना चाहते हैं तो आपके यहां की आध्यात्मिक नगरी की सैर जरूर करनी चाहिए। जिस तरह से ऋषिकेश को देश के आध्यात्मिक नगरी के नाम से पहचाना जाता है वैसे ही यह जगह मध्य प्रदेश की आध्यात्मिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। यहां दिखाई देने वाले मनमोहक नजारे और लोगों की आस्था किसी को भी मोहित कर सकती है। चलिए इस जगह के बारे में जानते हैं।

MP की अध्यात्मिक नगरी

जिस तरह से ऋषिकेश आध्यात्मिक नगरी होने के साथ-साथ पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस के रूप में पहचाना जाता है। इस तरह से मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर को भी आध्यात्मिक नगरी के रूप में पहचाना जाता है। यह जगह नर्मदा नदी के ऊपर मांधाता द्वीप पर मौजूद है। जानकर हैरानी होगी लेकिन यह द्वीप हम के आकार में बना हुआ है यही कारण है कि इस ओंकारेश्वर के नाम से पहचाना जाता है।

12 ज्योतिर्लिंग में से एक

मांधाता पर्वत पर नर्मदा नदी के किनारे ममलेश्वर नामक ज्योतिर्लिंग भी मौजूद है जिसके दर्शन करने के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के पर्यटक पहुंचते हैं। मंदिर में 12 महीने एक समान भीड़ रहती है और जब आप यहां जाएंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि जैसे कोई मेला लगा हुआ है।

ये है आकर्षक स्थल

हैंगिंग ब्रिज

ओंकारेश्वर में 270 फीट का हैंगिंग ब्रिज बना हुआ है जिसे देखकर आपको ऋषिकेश में मौजूद लक्ष्मण झूला की याद आ जाने वाली है। इस हैंगिंग ब्रिज से जब भीड़ गुजरती है तो यह नजारा देखने लायक होता है और वही नीचे से बाहर ही नदी इस नजारे को और भी बेहतरीन बना देती है।

आदिशंकराचार्य की मूर्ति

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ओंकारेश्वर आदि शंकराचार्य की दीक्षा स्थली के रूप में पहचाना जाता है। यहां पर उन्होंने 4 साल तक रुक कर विद्या अध्ययन किया था। यही कारण है कि यहां पर आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा कुछ दिनों पहले स्थापित की गई है। आदि शंकराचार्य ने हमेशा लोगों से एक रहने की अपील की है। यही कारण है कि उनकी इस प्रतिमा को स्टैचू ऑफ वननेस के नाम से पहचाना जाता है।

सैलानी आईलैंड

ओंकारेश्वर से कुछ ही दूरी पर सैलानी आईलैंड भी मौजूद है जो नर्मदा नदी के बीच में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और बहुत ही खूबसूरत है। अगर आप एडवेंचर एक्टिविटीज के शौकीन है तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए। यहां आप बोटिंग, पैडल बोटिंग, क्रूजिंग अमित अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद उठा सकते हैं और आपके यहां जाने के बाद मिनी गोवा वाला एहसास होने वाला है।

Tags:    

Similar News