Famous Night Market in Jaipur: जयपुर में रात के समय लगता है नाइट बाजार, रात 1 बजे भी होती है भारी भीड़

Famous Night Market in Jaipur: जयपुर में लगाए जाने वाले इस बाजार का मकसद लोगों को उनकी नाइटलाइफ से रूबरू करवाना है। जिसे देखकर ही जयपुर शहर में यह बाजार लगाया जा रहा है

Report :  Kajal Sharma
Update: 2023-03-03 08:06 GMT

jaipur night market

Famous Night Market in Jaipur: जब भी बात शॉपिंग की आती है तो लोग दिन के समय बाजा जाना ज्यादा पंसद करते हैं। यह ऐसा समय होता है जहां चीजों को अच्छे से देखा और परखा जा सकता है। इसलिए बाजारों में दिन के समय ज्यादा भीड़ देखी जाती है। इस समय अच्छे से शॉपिंग करके समय से अपने घर भी पहुंचा जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में ही एक ऐसा बाजार भी लगाया जाता है, जो केवल रात के समय ही लगता है। जी हां, इस मार्केट को नाइट मार्केट कहा जाता है। अपने दिनभर के काम खत्म करने के बाद लोग अक्सर रात में यहां आते हैं। लोगों को अपना दिन शांति से निकालने के बाद रात में शॉपिंग करना घूमना-फिरना काफी पसंद आता है, इसी को देखते हुए यह बाजार शुरू किया गया है। जोकि जयपुर में स्थित हैं।

क्या है नाईट मार्केट का मकसद

जयपुर में लगाए जाने वाले इस बाजार का मकसद लोगों को उनकी नाइटलाइफ से रूबरू करवाना है। जिसे देखकर ही जयपुर शहर में यह बाजार लगाया जा रहा है, हालांकि इससे पहले इंदौर में भी यह नाइट बाजार शुरू किया गया था। अगर आप जयपुर घूमने-फिरने के लिए जा रहे हैं, तो चौड़ा रास्ता में नाइट बाजार का लुत्फ जरूर उठाएं।


जल महल के पास लगता है ये बाजार

जयपुर में स्थित जल महल के पास ही यह नाइट बाजार लगाया जाता है। जोकि जल महल की पाल पर लगता है। यह मार्केट शाम 7 बजे से शुरू होती है जो रात के 1 बजे तक लगती है। यहां पर कई तरह के फूड स्टॉल्स और कपड़ों के स्टाल्स भी लगाए जाते हैं। झिलमिलाती रोशनी से चमचमाता यह बाजार बेहद ही सुंदर लगता है।


नाइट बाजार में लगता है खाने का स्टॉल

इस नाइट बाजार में ज्यादातर सैलानी देखे जाते हैं, जो यहां पंजाबी, राजस्थानी, साऊथ इंडियन हर तरह के खाने का मजा ले सकते हैं। राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कलाकार यहां लोकनृत्य करते है। यहां राजस्थानी नृत्य, कठपुतली नृत्य, राजस्थानी लोक-गीत, ढोल-नगाड़े के साथ राजस्थानी लोकनृत्य, कालबेलिया नृत्य, भवई नृत्य, चरी नृत्य, कच्ची घोड़ी और पंजाबी ढोल भी पेश किया जाता है।

नाइट मार्केट की दुकानें

इस बाजार में टोटल में 40 फूड स्टॉल लगते हैं, इसके अलावा यहां हैंडीक्राफ्ट के साथ-साथ कई तरह की दुकानें लगाई जाती हैं। रात के समय लगने वाले इस बाजार में लोग भारतीय संस्कृति से रूबरू होते हैं। जहां जयपुर की कई फेमस चीजें भी मिलती हैं। जो चीजें आप अलग-अलग बाज़ारों में ढूंढने के लिए निकलते हैं, यहां आपको वह सभी चीजें एक ही जगह पर मिल सकती है। जिनमें हस्तशिल्प, जयपुरी रजाई, सांगानेरी की चादरें, ट्रेडिशनल ज्वेलरी मिट्टी और तांबे के बर्तन, नीली मिट्टी के बर्तन, जयपुरी जूती, बंधेज साड़ी आदि शामिल हैं। 


जानिए कितनी है एंट्री फीस

नाइट बाजार में एंट्री के लिए आपको टिकट लेने की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए आपको 50 रुपए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस देनी होती है। पर्यटकों को यहां पर 30 रुपए का फूड कार्ड भी दिया जाता है, जिसका उपयोग वह बाजार के किसी भी स्टॉल में कर सकते हैं।


पार्किंग की है उचित व्यवस्था

जयपुर के जल महल के पाल पर लगने वाला यह बाजार शनिवार और रविवार को लगता है। जहां पार्किंग के लिए उचित सुविधा दी गई है।

Tags:    

Similar News