Best Momos in Noida: नोएडा में मोमोज खाने के लिए इन जगहों पर पहुंचे, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Best Momos in Noida: अगर आप नोएडा में हैं, और आप सबसे स्वादिष्ट मोमोज खाने के लिए बेस्ट जगह की तलाश में हैं, तो बिना देर किए हम आपको नोएडा में बेस्ट मोमोज वाली जगहों पर ले चलते हैं। जहां पर आप अपनी पसंद के हिसाब से मोमोज खा सकते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-01-03 01:11 GMT

नोएडा में सबसे बेस्ट मोमोज (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Momos in Noida: नोएडा में आपको खाने के लिए एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट चीजें मिलेंगी। जिनका स्वाद चखते ही, आप खुद को बहुत भाग्यशाली समझेंगे। लेकिन अगर आप मोमोज लवर हैं तो आपको चाहे कितनी भी अच्छी और स्वादिष्ट चीज क्यों न मिल जाए, पर फिर भी आपका मोमोज के लिए अपनापन कम नहीं होगा और आप बिना मोमोज खाए, खुद को रोक नहीं पाएंगे। क्योंकि मोमोज इतने सारे फ्लेवर्स में आता है कि आप हर बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। 

ऐसे में अगर आप नोएडा में हैं, और आप सबसे स्वादिष्ट मोमोज खाने के लिए बेस्ट जगह की तलाश में हैं, तो बिना देर किए हम आपको नोएडा में बेस्ट मोमोज वाली जगहों पर ले चलते हैं। जहां पर आप अपनी पसंद के हिसाब से मोमोज खा सकते हैं।

नोएडा के मशहूर मोमोज
Famous Momos of Noida

हंगर स्ट्राइक
Hunger Strike

पूरे नोएडा में मिर्ची तंदूरी मोमोज इनसे बेहतर कोई नहीं बनाता है। हंगर स्ट्राइक आपके लिए एकदम सही स्टॉप है। दही के साथ मेल खाते हुए और हरी और लाल चटनी के साथ मसालेदार, ये मोमोज एक थाली में परोसे जाने वाले शानदार हैं।

कहाँ | हंगर स्ट्राइक - दुकान नंबर 3, गोदावरी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 37

समय | 11:30 AM - 10 PM

दार्जिलिंग मोमोज
Darjeeling Momos

मुंह में पानी ला देने वाले दार्जिलिंग मोमोज की बात ही अलग है। ये नोएडा के मशहूर मोमोज है। ये जगह पूरे नोएडा में अपने विशिष्ट स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यहां के पनीर और ग्रेवी चिकन मोमोज सबसे अच्छे हैं। 

कहाँ | दार्जिलिंग मोमोज - वेंडर जोन, हल्दीराम के पास, एन ब्लॉक, सेक्टर 18

समय | सुबह 11 बजे से - रात 11 बजे तक

वोओ मोमो
WOW! Momo

(Image Credit- Social Media)

वोओ मोमो के कई सारे आउटलेट पूरे दिल्ली में हैं। यहां पर अपने नजदीकी वोओ मोमो के आउटलेट पर जा सकते है। जहां पर चिजी मोमो, कॉर्न मोमो, फ्राई-ग्रेवी, रोस्टेड हर तरह के मोमो मिलेंगे। वो भी स्पेशल ऑफर्स के साथ।

कहां पे: फूड कोर्ट, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, FC16, प्लॉट M-03, सेक्टर 18, नोएडा और सेक्टर, 38 और सेक्टर 62 में कई आउटलेट।

समय | सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक

बिस्ट्रो 37
Bistro 37

(Image Credit- Social Media)

बिस्त्रो 37 के मोमोज ही नहीं, बल्कि खाना भी इतना स्वादिष्ट होता है कि लोग यहां लाइन लगाकर खाने का इंतजार करते हैं। हां लेकिन झटपट नपटाने वाली डिश मोमोज के लोग कुछ ज्यादा ही दीवाने हैं। आप भी बिस्ट्रो 37 के मोमोज ट्राई कर सकते हैं।

कहां पे: शॉप नंबर 11, गोदावरी कॉम्प्लेक्स, अरुण विहार, सेक्टर 37, नोएडा।

समय | सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक

मामागोटो
Mamagoto

मामागोटो में बहुत ही स्वादिष्ट मोमोज मिलते हैं। यहां पर रसीले- ग्रेवी वाले मोमोज के साथ ही थाली सजे मोमोज भी खिलाए जाते हैं। यहां के मोमोज की स्टाइल ही बाकियों से काफी अलग होती है।

कहा पे: प्लॉट नंबर -3, बी -423, तीसरी मंजिल, सेक्टर -18, मॉल ऑफ इंडिया, सेक्टर -18, नोएडा।

Tags:    

Similar News