One Day Mumbai Trip: एक दिन में मुंबई ट्रिप ऐसे करें प्लान, यहां देखें डिटेल्स

Mumbai Trip in One Day: मुंबई जिसे सपनो का शहर कहा जाता है, वहां घूमना सबका सपना होता है। चलिए हम आपको एक दिन में मुंबई घूमने का बेहतरीन तरीका बताते है..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-07-11 04:53 GMT

Oneday Mumbai Trip (Pic Credit-Social Media)

One Day Mumbai Trip Guide: मुंबई दर्शन के यात्रा का अनुभव कैब और बसों सहित विभिन्न परिवहन विकल्पों के माध्यम से किया जा सकता है। मुंबई के एक बेहतरीन दौरे को एंजॉय कर सकते है, जो पूरे एक दिन में कवर किया जा सकता है। यहां पर निजी कैब या साझा बसों के माध्यम से मुंबई के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों को देखने का अवसर मिलता है। कार से सभी पर्यटन स्थलों की यात्रा करने में लगभग 2 से 3 दिन लगते हैं। यदि आप एक दिन की यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आपको स्थान चुनने की स्वतंत्रता है। आप चुनिंदा जगहों की सैर कर सकते है। मुंबई का एक दिवसीय दौरा रोमांचक गतिविधियों और दर्शनीय स्थलों से भरा हो सकता है। यहाँ पर एक दिन का यात्रा कार्यक्रम दिया गया है:

  • 1). आप जहां कहीं भी है, सबसे पहले टैक्सी या कैब से आ जाइए गेटवे ऑफ इंडिया(Gateway of India) और प्रसिद्ध ताज होटल(Taj Hotel) के पास यहां पर गेटवे ऑफ़ इंडिया घूमिए, उसके बाद ताज होटल के सामने फोटो खिंचवाए।
  • 2). गेटवे ऑफ़ इंडिया घूमने के बाद आ जाइए कोलाबा मार्केट(Colaba Market), यहां पर घूमकर थोड़ा बाजार को एक्सप्लोर करिए, आप कुछ ऑथेंटिक शॉपिंग भी कर सकते है।
  • 3). कोलाबा मार्केट(Colaba Market) एक्सप्लोर करके पैदल या फिर टैक्सी से आ जाइये, छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय(Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Museum) में यहां महाराष्ट्रीयन कल्चर से खुद को परिचित करिए। अच्छा समय देकर यहां घूमिए। 
  • 4). संग्रहालय के पास में ही जहांगीर आर्ट गैलरी(Jehangir Art Gallery) है। आप वहां भी घूमने जा सकते है। बहुत ही खूबसूरत आर्ट डिजाइन आपको यहां देखने को मिलेगी।
  • 5). आर्ट गैलरी के बाद टैक्सी लेकर आ जाइए मरीन ड्राइव(Marine Drive) यहां पर सुंदर नजारे के साथ लुत्फ उठाए, के रुस्तम आइसक्रीम(K Rustom Ice Cream) का। जो पूरे भारत में अलग किस्म की आइसक्रीम के लिए जाना जाता है।
  • 6). के रुस्तम आइसक्रीम का लुत्फ उठाने के बाद टैक्सी पकड़िए और aa जाइए गिरगांव चौपाटी(Girgaum Chowpatty) पर, यहां पर आप बीच किनारे लुत्फ उठाइए वड़ा पाव का। 
  • 7). गिरगांव चौपाटी से टैक्सी पकड़िए शाम में आ जाइए, सिद्धिविनायक मंदिर(Siddhivinayak Temple) शाम में भोग का प्रसाद खरीदकर मंदिर में माथा टेकिए। बप्पा के दर्शन करके अपने दिन को एक शांत मन के साथ समाप्त करिए। लेकिन अगर आप रात में बीच का लुत्फ उठाना चाहते है तो टैक्सी लीजिए और चल दीजिए दादर चौपाटी की ओर।
  • 8). सिद्धिविनायक से टैक्सी लेकर दादर चौपाटी और बाजार पहुंचकर आप रात के खूबसूरत मार्केट में खरीददारी कर सकते हैं। और चौपाटी घूमने का लुत्फ उठा सकते है। ऐसे आप एक दिन में मुंबई दर्शन का लुत्फ भरपूर तरीके से उठा सकते है।

मुंबई दर्शन मध्यम वर्गीय परिवार के लिए एक सपने सच होने जैसा होता है। तो एक दिन में भी आप बेहतरीन तरीके से घूम सकते है। यहां दिए गए सुझाव के आधार पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं और अपनी पसंद और मौसम के अनुसार अपने समय का सदुपयोग करें!

Tags:    

Similar News