Places to Visit in Agra: ताज महल के अलावा आगरा में इन जगहों का करें दीदार, खुश हो जाएगा दिल

Places to Visit in Agra: आगरा एक ऐसी जगह है, जिसे सबसे ज्यादा ताजमहल की वजह से पहचाना जाता है। आपको बता दें कि यहां पर ताजमहल के अलावा भी घूमने लायक कई जगह है।

Update:2023-12-02 11:30 IST

Places to visit in Agra

Places to Visit in Agra: ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग पहुंचते हैं। भारत के आगरा में स्थित यह जगह प्यार का प्रतीक कही जाती है। बड़ी संख्या में शादी के बाद भी कपल्स को यहां पर घूमने के लिए जाते हुए देखा जाता है। आगरा का ताजमहल शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। आगरा नाम आता है तो सबसे पहले लोगों को ताजमहल की याद आती है। लेकिन आज हम आपको ताजमहल नहीं बल्कि आगरा की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जो बहुत ही खूबसूरत है और यहां घूमने के लिए जाया जा सकता है। चलिए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

फतेहपुर सीकरी

यह आगरा की शानदार जगह में से एक है। यहां पर लाल बलुआ पत्थर के निर्माण से शानदार महलनुमा जगह बनाई गई है। सबसे खास बात यह है कि जो पत्थर यहां इस्तेमाल हुए हैं उन्हें स्थानीय रूप से ही खनन किया गया है। यहां पर 6 किलोमीटर कर लंबी दीवारों के साथ 7 दरवाजे हैं।

जामा मस्जिद

जामा मस्जिद आगरा की एक प्रसिद्ध जगह है और अगर घूमने की जगह में इसका नाम ना हो तो समझिए सूची अधूरी है। यह चारमीनार की मस्जिद है जिसमें एक बार में 25000 लोग आसानी से प्रार्थना कर सकते हैं। इसमें प्रवेश करने के लिए तीन दरवाजे हैं। जामा मस्जिद के पूर्व हिस्से में लाल किला बना हुआ है और यह दोनों ही भव्य नजर आते हैं।

लाल किला

लाल किला यूनेस्को की ओर से घोषित की गई विश्व धरोहर है जो दुनिया भर में पहचानी जाती है। मुगल साम्राज्य के सुनहरे दिनों की श्रद्धांजलि के रूप में खड़ा लाल किला अक्सर लोगों को अपनी और आकर्षित कर लेता है। आगरा के किले के चारे तरफ दरवाजे हैं, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध दिल्ली गेट और लाहौर गेट है। आगरा के किले में बहुत सी देखने लायक जगह है। यहां पर शीश महल बहुत ही खास है जिसे देखकर कोई भी खुश हो जाएगा। इसके अलावा यहां पर दीवाने ए खास, दीवाने ए आम, मोती मस्जिद, नगीना मस्जिद जैसी कई ऐतिहासिक चीज देखने को मिल जाएगी।

एतमाद्युद्यौला मकबरा

यह मकबरा ताजमहल के बाद आगरा में सबसे आश्चर्यजनक जगह में से एक है। इस मकबरे में शानदार नक्काशी और कलात्मक जड़ाई देखने को मिलती है। ये जगह इतनी खूबसूरत है कि इसे देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। इसे बच्चा ताज के नाम से भी पहचाना जाता है। यह यमुना नदी के तट पर बस एक खूबसूरत सा मकबरा है, जहां पर कई लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।

Tags:    

Similar News