Places To Visit in July: जुलाई की बारिश में प्रकृति के बीच गुजारें अपना समय

July Me Ghumane Ki Best Jagah: मानसून का मौसम लगते ही प्रकृति में अद्भुत सुंदरता छा जाती है। अगर आप इस समय कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ खूबसूरत स्थान के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-06-24 12:08 GMT

Places To Visit in July (Photos - Social Media)

July Me Ghumane Ki Best Jagah: देशभर में इस समय बारिश ने दस्तक दे दी है और प्रकृति के नजारे अब धीरे-धीरे खूबसूरत होते दिखाई दे रहे हैं। मानसून का समय एक ऐसा मौका होता है जब देश के अधिकतर हिस्से की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक होती है। बारिश का मौसम आते ही लोग घरों से निकाल कर अपनी पसंदीदा जगह को एक्सप्लोर करने भी पहुंच जाते हैं। कोई अपनी फैमिली के साथ घूमने फिरने निकलता है तो कोई दोस्तों के साथ एंजॉय करने के लिए जाता है। बारिश के मौसम में पहाड़, रेगिस्तान और समुद्र तट सभी बहुत प्यारे लगते हैं। मानसून का मौसम लगते हैं आप लोग भी कहीं ना कहीं घूमने जाने का प्लान जरूर कर रहे होंगे। तो चलिए आज हम आपको कुछ शानदार जगह के बारे में बताते हैं जहां आप फैमिली या दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय कर सकते हैं।

महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

महाबलेश्वर महाराष्ट्र का एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। जुलाई की रिमझिम बारिश में घूमने के लिए यह देश की सबसे अच्छी जगह में से एक है। महाराष्ट्र के सतारा जिले में मौजूदिया जगह बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आपको पहाड़ जंगल और झर्मों की खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। यहां पर कुछ खूबसूरत स्थान है जहां का दीदार आपको जरूर करना चाहिए।

Mahabaleshwar

उदयपुर (Udaipur)

उदयपुर राजस्थान का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जो अपने ऐतिहासिक स्थलों और खूबसूरत झीलों के लिए पहचाना जाता है। विश्व भर में इसे झीलों की नगरी के नाम से पहचान मिली हुई है। मानसून के समय कई सारे लोग यहां पर प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। आपके यहां फतेह है सागर झील, लेक पैलेस और पिछोला झील जरूर जाना चाहिए।

Udaipur

पचमढ़ी (Pachmarhi)

बारिश के समय मध्य प्रदेश के पचमढ़ी हिल स्टेशन के सुंदरता देखने लायक होती है। मानसून के समय जब भी घूमने की बात आती है तो लोग पचमढ़ी का नाम लेते हैं। यह होशंगाबाद जिले में मौजूद एक सुंदर जगह है जो बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी मानी जाती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आप पांडव गुफा, बी फॉल, धूपगढ़, अप्सरा विहार, सनसेट पॉइंट जैसी शानदार जगह देख सकते हैं।

Pachmarhi


Tags:    

Similar News