Prayagraj Famous Food Park: प्रयागराज का 360 डिग्री फ़ूड पार्क फन, फ़ूड और फैशन का है अनूठा संगम, जरूर देखें

Prayagraj Famous Food Park: आज हम इसी कड़ी में संगम नगरी की एक विविधता वाली जगह से आपको रूबरू करवाएंगे। वो जगह है प्रयागराज का 360 डिग्री फ़ूड पार्क. यहाँ पर आपको एक ही जगह पर कई खाने के रेस्टोरेंट्स के साथ खरीदारी के लिए भी बहुत सारे ऑप्शन मिल जायेंगे। तो आइये जानते हैं प्रयागराज के 360 डिग्री फ़ूड पार्क के बारे में।

Update: 2023-09-05 10:46 GMT
Prayagraj Famous Food Park (Image: Social Media)

Prayagraj Famous Food Park: प्रयागराज भारत का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाला शहर है। प्रयागराज त्रिवेणी संगम के लिए प्रसिद्ध है, जो तीन पवित्र नदियों: गंगा (गंगा), यमुना और पौराणिक सरस्वती का संगम है। इसे हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र स्नान स्थलों में से एक माना जाता है, और तीर्थयात्री पूरे भारत से पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए आते हैं, खासकर कुंभ मेले के दौरान।

प्रयागराज का 360 डिग्री फ़ूड पार्क

प्रयागराज कुंभ मेले की मेजबानी करता है, जो दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। यह हर 12 साल (पूर्ण कुंभ) और हर छह साल (अर्ध कुंभ) मनाया जाता है। इस आयोजन के दौरान, लाखों तीर्थयात्री और आगंतुक त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए इकट्ठा होते हैं, जिससे यह एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृश्य बन जाता है। इसके अलावा प्रयागराज की एक विविध और समृद्ध पाक विरासत है, जो विभिन्न स्वादों और प्राथमिकताओं को पूरा करने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है।

आज हम इसी कड़ी में संगम नगरी की एक विविधता वाली जगह से आपको रूबरू करवाएंगे। वो जगह है प्रयागराज का 360 डिग्री फ़ूड पार्क (360 Degree Food Park In Prayagraj). यहाँ पर आपको एक ही जगह पर कई खाने के रेस्टोरेंट्स के साथ खरीदारी के लिए भी बहुत सारे ऑप्शन मिल जायेंगे। तो आइये जानते हैं प्रयागराज के 360 डिग्री फ़ूड पार्क के बारे में।

प्रयागराज का 360 डिग्री फ़ूड पार्क कहाँ पर है स्थित

यह फ़ूड पार्क प्रयागराज के नैनी अरैल मोड़, रूद्र आकृति अपार्टमेंट के नजदीक स्थित है। Naini Arail Mod ( Near Rudra Akriti Apartment ) , Prayagraj नैनी में रूद्र आकृति रोड पर स्थित है। यह जगह एक तरह से ऑल इन वन है। यहाँ पर आपको खाने पीने के साथ मौज मस्ती और खरीदारी की भी दुकानें मिलेंगी। यहाँ गेमिंग प्लेस और मॉल भी हैं। यह फ़ूड पार्क पूरी तरह से आपने है। खाने पीने की सुविधा खुले आसमान के नीचे हरियाली के बीच है। चारो तरफ और ऊपर से रंग बिरंगी रौशनी से नहाया हुआ यह जगह आपको बहुत पसंद आएगा।

क्या खास है प्रयागराज के 360 डिग्री फ़ूड पार्क में

प्रयागराज का 360 डिग्री फ़ूड पार्क फन, फ़ूड और फैशन का यूनिक कॉम्बिनेशन है। यहाँ पर आपको ये तीनों चीज़ें मिल जाएँगी। फ़ूड के लिए आपको यहाँ नार्थ इंडियन, साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल और चाइनीज़ सभी तरह के व्यंजन आपको मिल जायेंगे। प्रयागराज के 360 डिग्री फ़ूड पार्क में आपको अपने चारो तरफ यानी 360 डिग्री पर अलग-अलग खाने के आउटलेट्स देखने को मिल जायेंगे। फ़ूड आउटलेट्स में आपको यहाँ जनता गराज, M1 जूस कार्नर, चाट कार्नर, S4, The Dosa Houze, Mr Roll, The Gazebo, BBQ, Fuel Up मिल जायेंगे जहाँ के चाट, डोसा, पानी पूरी, जूस आपको दीवाना बना देंगे। फ़ूड पार्क में एक कॉफ़ी कार्नर और आइस क्रीम पार्लर भी है। यहाँ बब्बल ड्रिंक भी आपको पीने को मिल जायेगा। इसके साथ ही फ़ूड पार्क में फन जोन है जहाँ आप अपने बच्चों के साथ फुल एन्जॉय कर सकते हैं। यदि आप खाने पीने के बीच में कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए इस फ़ूड पार्क में आपको The Exchange Mall भी मिलेगा।

Tags:    

Similar News