Pune Famous Shiv Mandir: पुणे का यह विचित्र मन्दिर जो है कलश के आकार का

Pune Famous Shiv Mandir: क्यों विशेष है पुणे का घटेश्वर महादेव मंदिर? जानें कैसे पहुंच सकते है यहां?

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-06-24 16:23 IST

Famous Pune Shiv Mandir (Pic Credit-Social Media)

Pune Famous Shiv Mandir: शिव की महिमा आपको भारत के कई मन्दिर की कथाओं द्वारा सुनने को मिलती है। भारत के कई ऐसे मंदिर है जो शहर की शोर और रफ्तार से कई किलोमीटर आगे स्थित है। जहां पर आप भगवान के पास होने की अनुभूति प्राप्त करते है। यहां पर हम आपको पुणे के एक छिपे हुए रत्न के बारे में बताने जा रहे है। शहर से दूर भगवान शिव का एक विचित्र मंदिर है। यह मंदिर टेक सिटी पुणे के व्यस्त जिंदगी के फुरसत और सुकून भरे पल जीने का मौका देता है।

पुणे का घटेश्वर मंदिर

पुणे शहर से 70 किलोमीटर दूर एक सुदूरवर्ती इलाके में, आध्यात्मिक विरासत की अनूठी वास्तुकला की भव्यता देखने को मिलती है। हम बात कर रहे है। भगवान शिव के अनोखे शिव मंदिर घटेश्वर महादेव की। यहां आपको आश्चर्य करने वाला वास्तुकला के साथ खूबसूरती और शांति का मिश्रण देखने को मिलता है। इस मंदिर की यात्रा आपको एक शांत और प्रेरणादायक वातावरण में ईश्वर से गहराई से जुड़ने का मौका देती है। जो वास्तव में शांतिपूर्ण है। 


मंदिर का विशेष आकर आकर्षण का केंद्र 

घटेश्वर महादेव का यह एक अलौकिक मंदिर है जहां दिन बिताने के लिए एक अद्भुत आध्यात्मिक स्थान मिलता है। यह भारत क्या पूरे संसार में इकलौता मंदिर है। जो कलश के आकार में स्थापित है। यह पुणे में छिपे हुए मंदिर के श्रृंखला में बहुत ही विशेष और विचित्र मंदिर है। इसकी वास्तुकला काले ईट व पत्थर द्वारा बनी हुई है। यह मंदिर कलश के आकार का है जो ऊपर से खुला हुआ है। 


कहां स्थित है मंदिर

यह मंदिर पुणे शहर से 60 किमी दूर नेथरसोल बांध के पास स्थित है। सुंदर और साफ मंदिर परिसर के साथ यह मंदिर एक अनोखा वातावरण देता है। वहीं हिंजवाड़ी से 45 किलोमीटर दूर है। जहां पहुंचने के लिए लगभग 2 किलोमीटर ऑफ रोडिंग राइड भी करनी पड़ सकती हैं, साथ ही 600 से 700 मीटर की ट्रेकिंग भी जरूरी है।


मंदिर परिसर में आनंद और श्रद्धा का मिश्रण

यह एक निजी मंदिर माना जाता है। आपको वहां स्फटिक शिवलिंग दिखाई देगा। जो कलशनुमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित है। वही मंदिर परिसर के चारों ओर का स्थान आनंद से भरपूर है और इसमें अद्भुत ऊर्जा है। भगवान शिव की सवारी नंदी जी की मूर्ति भी काले पत्थर से निर्मित हैं पेड़ों की छतरी के बीच यह बहुत ही शांतिपूर्ण है। अगर आप व्यस्तता से निकलकर शांति की तलाश कर रहे हैं, तो इस जगह पर ज़रूर जाएँ। यह मंदिर शानदार और बहुत शक्तिशाली है। 


मंदिर के निकट है खूबसूरत झील

मंदिर मुख्य सड़क से 5 मिनट की ऑफ-रोड सवारी पर है। मंदिर परिसर स्वच्छ और शांत है। मंदिर के पास एक बांध/झील है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार उसके निकट जाना मना है। यहां पर प्रवेश बंद है। यहां पर आपको आस पास में 100 से 200 मीटर के रेंज में बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इस मंदिर से बांध का पिछला पानी सिर्फ़ 2 मिनट की दूरी पर है। पक्षियों की चहचहाहट से भरा हुआ है।


अगर आप अपनी तनावपूर्ण जिंदगी से ब्रेक लेना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छी जगह है। आप यहां शांति महसूस कर सकते हैं। शिव मंदिर के साथ-साथ बांध का बैकवाटर भी है। सूर्योदय देखने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। लेकिन कभी सूर्यास्त देखने न जाएं क्योंकि पश्चिम दिशा में घने पेड़ हैं। जिससे सूर्यास्त नहीं देखा जा सकता है।


Tags:    

Similar News