Sabse Saste Kabab Parathe: लखनऊ में यहाँ मिलता है सबसे सस्ता कबाब पराठा, 20 रूपए में मिलगा बेहतीन स्वाद

Sabse Saste Kabab Parathe: लखनऊ में आपको सबसे सस्ते कबाब पराठे खाने हो तो आप आ सकते हैं यहाँ जानिए इनकी लोकेशन और स्वाद।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-09-26 10:06 IST

Sabse Saste Kabab Parathe (Image Credit-Social Media)

Sabse Saste Kabab Parathe:लखनऊ का मुग़लई खाना आपको शायद ही कहीं और मिले ऐसे में अगर आप भी यहाँ का कबाब पराठा खाने की सोच रहे हैं तो आपको यहाँ ढेरों वैराइटी मिल जाएगी। जिसमे आपको वेज और नॉन-वेज दोनों तरह का फ़ूड मिल जायेगा। लेकिन अगर आप कुछ टेस्टी के साथ साथ कुछ ऐसा भी खाना चाहते हैं जिसका प्राइज ज़्यादा न हो तो यहाँ हम आपको कुछ बेहद स्वादिष्ट और कम पैसों में कबाब पराठा कहाँ मिलेगा ये बताने जा रहे हैं।

20 रूपए में मिलेगा कबाब पराठा रोल

लखनऊ में आप अगर आते हैं और यहाँ का कबाब पराठा नहीं खाते हैं तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप लखनऊ में कहाँ सबसे सस्ते कबाब मिल जायेंगे। बता दें कि ये कबाब पराठा आपको 20 रूपए में मिल जायेगा। ये आपको राजाजीपुरम के जलालपुर फाटक के पास है। इस स्टाल का नाम है श्री बालाजी वेज कबाब।

यहाँ का वेज कबाब काफी टेस्टी होता है साथ ही यहाँ आपको भारी भीड़ मिल जाएगी। तो आपको अपने नंबर का इंतज़ार करना पड़ेगा। वहीँ यहाँ का टेस्ट भी आपको काफी पसंद आने वाला है। यहाँ आपको वेज बिरयानी भी मिल जाएगी जिसका स्वाद आपको काफी पसंद आएगा। साथ ही आपको यहाँ चायनीज़ डिशेस भी मिल जाएगी।

यहाँ के मोमोस भी आपको काफी पसंद आयेंगें जिनका ज़यका यहाँ के लोगों को खूब पसंद आता है। तो आप भी पहुंच जाइये राजाजीपुरम के पास जलालपुर फाटक पारा लखनऊ में। जहाँ आपको सबसे सस्ते और टेस्टी कबाब मिल जायेंगें।

Tags:    

Similar News