Smallest Island On Earth: ये है दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड, यहां पर एक सिर्फ एक घर और पेड़

Smallest Island On Earth : दुनिया एक से बढ़कर एक अनोखी जगह और चीजें मौजूद हैं। ये सभी अपनी खासियतों की वजह से लोगों के बीच प्रसिद्ध है। चलिए आज सबसे छोटे आइलैंड के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-08-22 10:56 GMT

Smallest Island On Earth (Photos - Social Media) 

Smallest Island On Earth: जब हम आपसे कहते हैं कि जरा किसी आइलैंड की सैर के बारे में सोचिए तो आप के लिए इसका मतलब होता है समुद्र के बीच बने टापू पर प्रकृति के सौंदर्य को निहारते हुए मीलों दूर तक टहलते रहना। अब जरा अपनी कल्पना को लगाम दीजिए और जानिए एक ऐसे आइलैंड के बारे में जो दुनिया के सबसे छोटे आइलैंड के तौर पर मशहूर है। दुनिया भर से पयर्टक इसे देखने न्यूयाॅर्क आते हैं। इस आइलैंड पर सिर्फ एक घर और एक पेड़ है। इसका आकार एक टेनिस कोर्ट जितना ही है। यानि कुछ मील भी आपको चलना नहीं होगा।

क्या है नाम सबसे छोटा आइलैंड का 

विश्व का ये सबसे छोटा आइलैंड न्यूयॉर्क के एलेक्जेंड्रिया बाय के पास है। इस आइलैंड के आकार की वजह से ही इसका नाम जस्ट रूम इनफ रख दिया गया है। जस्ट रूम इनफ आइलैंड इस पर बने घर के एक सिरे से शुरू होता है और उसके दूसरे सिरे पर खत्म हो जाता है। वैसे पूरी दुनिया में करीब 2000 से ज्यादा आइलैंड हैं, जिसमें ये आइलैंड भी शामिल है। इसका क्षेत्रफल 3,300 स्क्वायर फीट बताया जा रहा है। इससे पहले सबसे छोटे आइलैंड का खिताब बिशप राॅक माना जाता था।

Smallest Island On Earth 

आकार ने दिलाई आइलैंड को पहचान 

आकार के चलते इस आइलैंड का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। जस्ट रूम इनफ अपने से पहले सबसे छोटे माने जाने वाले बिशप आइलैंड से आकार में आधे के बराबर है। पहले इसका नाम हब आइलैंड था, लेकिन जब 1950 में इस को एक परिवार ने खरीदा तो, यहां पर एक छोटा सा घर बनाकर एक पेड़ लगवा दिया। तभी से इसे जस्ट रूम इनफ कहा जाने लगा। हांलाकि शुरूआत में इसके मालिक परिवार के लोगों ने इसे अपने वीकेंड होम के तौर पर तैयार करवाया था, लेकिन बाद में ये एक मशहूर पर्यटन के रूप में पहचाना जाने लगा।

Smallest Island On Earth 


Tags:    

Similar News