Solo Travelling: सोलो ट्रैवलिंग शौकीन होते हैं ये 5 राशि वाले, इनकी Solo Trip के आगे नहीं चलती किसी की

Solo Trip: सोलो ट्रिप (Solo Trip) पर जाना वाकई काफी रोमांचक होता है। इसमें न सिर्फ आप किसी जगह को एक्‍सप्‍लोर कर रहे होते हैं बल्कि खुद को भी समझ रहे होते हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-09-01 12:14 GMT

कॉन्सेप्ट इमेज (Photo- Social Media )

Solo Trip: सोलो ट्रिप (Solo Trip) पर जाना वाकई काफी रोमांचक होता है। इसमें न सिर्फ आप किसी जगह को एक्‍सप्‍लोर कर रहे होते हैं बल्कि खुद को भी समझ रहे होते हैं। कुछ लोग अपने परिवार वालों के साथ घूमने जाना चाहते हैं और कोई दोस्तों के साथ। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अकेले कहीं भी घूमने जा सकते हैं, जिन्हें अकेले घूमना काफी पसंद होता है। सोलो ट्रैवलिंग (Solo Travelling) का शौक किसे कितना है ये व्यक्तित्व और राशि पर भी डिपेंड करता है। कुछ राशियों के जातक को सोलो ट्रैवलिंग बहुत ज्यादा पसंद है। ये जातक कहीं भी अकेले ही जाना पसंद करते हैं। आईये जानते हैं उन राशियों के बारे में-

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातक ट्रैवल प्लान करते हुए कुछ कठिन करना या देखना पसंद करते हैं। कई बार ट्रैवल के दौरान ये कुछ ऐसा कर जाते हैं जो इनके लाइफ में यादगार बन जाता है। इन्हें एडवेंचर बेहद पसंद है। छुट्टी के दौरान एडवेंचर ही इन जातकों की पहली पसंद होती है। इसे पूरा करने के लिए उन्हें किसी के साथ की कोई जरूरत नहीं होती। वो एडवेंचर के लिए स्काई डाइविंग, रिवर राफ्टिंग आदि करना पसंद करते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि (Taurus) के जातक को ग्रुप में घूमना बिलकुल पसंद नहीं होता है। ये जटिल और भौतिकवादी चीजें पसंद करते हैं। इन्हें सोलो ट्रैवलिंग (Solo Travelling) ही पसंद है। ये लोग शांत जगह पसंद करते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि (Virgo) के जातक ट्रैवल के दौरान कई नई चीजों को लेकर प्रयोग करते हैं। साथ ही ये लोग अपनी यात्रा प्लान करने से पहले उसके लाभ के बारे में सोचते हैं। ये लोग अकेले ही यात्रा करना पसंद करते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातक घुमक्कड़ स्वभाव के होते हैं। इन्हें घूमने के लिए किसी के साथ की जरूरत नहीं होती है। इन्हें हर नई चीजों को करीब से जानने का शौक होता है। ये लोग नई जगहों पर अकेले ही जाना पसंद करते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि (Pisces) वाले जातक को भी अकेले यात्रा करना बहुत पसंद है। ये लोग किसी प्राकृतिक जगह पर जाकर वहां अपने सपनो की दुनिया में खो जाते हैं। हरी-भरी वादियों में जाना, नेचर के करीब रहना इन्हें बेहद पसंद होता है। इन्हे भी ग्रुप में ट्रैवल करना बिलकुल पसंद नहीं करते हैं। 

Tags:    

Similar News