Sonbhadra History: घूमने के लिए बेस्ट है सोनभद्र, जानें यहां के पर्यटक स्थलों से लेकर होटल की जानकारी

Sonbhadra Famous Tourist Places: सोनभद्र, उत्तरप्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। चलिए आज। यहां के बारे में सब कुछ जानते हैं।

Update: 2024-02-27 03:49 GMT

Sonbhadra (Photos - Social media)

Sonbhadra Famous Tourist Places: भारत में कई सारे राज्य हैं जो अलग-अलग जिलों में बंटे हुए हैं। यहां की सभी जगह की अपनी अलग पहचान है और सभी किसी ने किसी खासियत के चलते पहचाने जाते हैं। सोनभद्र उत्तर प्रदेश का एक बहुत ही प्रसिद्ध जिला है जो कई चीजों की वजह से पहचाना जाता है। सोनभद्र भारत का अनोखा ऐसा जिला है जिसे एक साथ चार राज्यों की सीमाएं छूती है।

चार राज्यों सीमाओं को छूता सोनभद्र

सोनभद्र वैसे तो उत्तर प्रदेश में आता है लेकिन इसकी सीमा मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी मिलती है। खनन के मामले में ये जिला काफी विख्यात है क्योंकि यहां पर कैमूर की पहाड़ियों में खनिज की खुदाई होती है और भारी मात्रा में खनिज का खनन किया जाता है। सोनभद्र इलाके में बॉक्साइट, चूना पत्थर,कोयला और सोना भी काफी मात्रा में खनन किया जाता है।

Sonbhadra

सोनभद्र का इतिहास

11 वीं से 13 वीं शताब्दी के दौरान यह जिला दूसरी काशी के रूप में प्रसिद्ध था। 9 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में, ब्रह्मादत्त वंश के नागाओं ने इसे विभाजित किया गया था। 8 वीं और 7 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में, जिले का वर्तमान क्षेत्र कौशल और मगध में था। गुप्त काल के आगमन से पहले कुशाण और नागा भी इस क्षेत्र की सर्वोच्चता रखते थे। सोनभद्र जिला, मूल मिर्जापुर जिले से 4 मार्च 1989 को अलग किया गया था। 6,788 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ यह उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।

Sonbhadra

क्यों है प्रसिद्ध

सोनभद्र जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है और इसमें बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला, सोना आदि जैसे बहुत सारे खनिज हैं । सोनभद्र को भारत की ऊर्जा राजधानी कहा जाता है, क्योंकि यहां बहुत सारे बिजली संयंत्र हैं ।

घूमने के स्थान

1. शाक्तिपीठ मां शक्ति देवी मंदिर: यहाँ पर शक्ति के उपासक अक्सर भक्ति और आस्था के साथ आते हैं। यहाँ पर्वती नदी के किनारे स्थित इस मंदिर की सुंदरता को देखते ही लोग प्रभावित हो जाते हैं।

2. श्री विनयक जी मंदिर: यहाँ पर विनायक जी का मंदिर स्थित है, जो लोगों के बीच खासा प्रसिद्ध है।

3. अमवा के तालाब: यह एक प्राकृतिक झील है जो पर्यटकों को शांति और सुकून की अनुभूति कराती है।

4. रेखापाल डैम: सोनभद्र में रेखापाल डैम भी एक प्रमुख आकर्षण है, जो कि पर्यटकों को बाढ़ नियंत्रण, जल संचयन और जल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है।

5. विंध्याचल पर्वत: सोनभद्र जिला विंध्याचल पर्वत के किनारे स्थित है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहाँ पर्वत श्रृंगों की प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीवन और ट्रेकिंग के लिए अच्छे विकल्प मिलते हैं। सोनभद्र जाने के बाद आप यहां के इको पॉइंट राबर्ट्सगंज, वीर लोरिक पत्थर, वैष्णो देवी मंदिर डाला, अगोरी का किला, विजयगढ़ का किला, धंधरौल बांध, रिहंद बांध, सलखान फॉसिल्स पार्क, रेणुकेश्वर महादेव मंदिर, ज्वालामुखी शक्तिपीठ शक्ति नगर, मुक्खा दरी, पंचमुखी महादेव, शीतला माता मंदिर जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

Sonbhadra

सोनभद्र के प्रसिद्ध बाजार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में कई बाजार फेमस हैं जहां से आप कई तरह की चीजें खरीद सकते हैं। लेकिन यहां सबसे ज्यादा कपड़ों के बाजार चर्चा में रहते हैं, जहां से आपको न सिर्फ डेली पहनने वाले कपड़े मिलते हैं, बल्कि इन बाजारों से आप अच्छी क्वालिटी वाले कपड़े थोक में भी खरीद सकते हैं। यहां पर आप बाजार इंडिया, गोल मार्केट, चौक बाजार, कर्मन बाजार से किफायती दाम में खरीदारी कर सकते हैं।

Sonbhadra

सोनभद्र में होटल

अगर आप सोनभद्र जा रहे हैं और वहां रुकने के लिए होटल ढूंढ रहे हैं तो यहां कई सारी होटल है। जिनमें होटल शुभ श्री, होटल स्टैंडर्ड, होटल सत्यम शिवम सुंदरम, होटल रिया पैलेस शामिल है।

बस ओर रेलवे स्टेशन

सोनभद्र काफी बड़ा है और यहां पर 25 से ज्यादा बस स्टैंड हैं। सोनभद्र में दो रेलवे स्टेशन है।

Tags:    

Similar News