Swarved Mahamandir: 20 साल में बना वाराणसी का ये मंदिर, जानें इसकी खासियत

Swarved Mahamandir : वाराणसी में देश की सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर बनाया है। जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया है। आइए जानते हैं इसकी खूबसूरत।

Update: 2023-12-20 07:15 GMT

Swarved Mahamandir 

Swarved Mahamandir : योग साधना मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए प्राचीन तरीका है। जिसके माध्यम से हम मानसिक शांति की प्राप्ती होती है। योग साधना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कती है। साथ ही व्यक्ति को आत्मज्ञान और आत्मा के साथ संबंध स्थापित करने में मदद करती है। ऐसे में आज हम आपको यूपी के वाराणसी में बनी एक प्रसिद्ध मंदिर की सैर करवाएंगे, जिसे बनाने में पूरे 20 साल लगे थे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है इस मंदिर में जो इसे बनाने में इतना लंबा वक्त लग गया तो चलिए बताते हैं।

जानें मंदिर की खासियत

दरअसल, इस मंदिर का नाम सर्ववेद मंदिर है। जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया है। बता दें कि यह देश की सबसे बड़ी मेडिटेशन सेंटर है। यहां पर एक साथ 20,000 लोग बैठकर ध्यान कर सकते हैं। बता दें कि इस मंदिर को बनाने का काम साल 2004 में शुरू किया गया था जोकि अब पूरा हो पाया है। इस मंदिर की खासियत यह है कि इसकी दीवारों पर 4000 वेदों से जुड़े दोहे लिखे गए हैं। इसमें बारीकीयों का ध्यान रखा गया है। जिस कारण इसे तैयार करने में इतना लंबा समय लग गया।

क्यों किया निर्माण?

इस मंदिर का निर्माण योग साधकों के लिए किया गया है, जहां वह एकदम शांति से अपनी योग साधना में मन लगा सकते हैं। यदि आप मंदिर के चारों तरफ देखेंगे तो आप इसे देखते ही रह जाएंगे। दरअसल, इसे गुलाबी बलुआ पत्थर से सजाया गया है जो कि इसकी खूबसूरती पर चार-चांद लगा रहा है। इसके नीचे तरफ ऋषि मुनि की मूर्तियां स्थापित मिलेगी जो साधना करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा, आपको यहां पर हाथियों का झुंड देखने को मिलेगा। यहां पर भगवान की नहीं, योग- साधना की पूजा होगी. ये महामंदिर 20 साल में बनकर तैयार हुआ है.

Tags:    

Similar News