Banda Famous Restaurant: ये हैं बांदा के 5 फेमस रेस्टुरेंट, जरूर ट्राई करें यहां के फेमस फूड्स

Banda Famous Restaurant:उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कई ऐसे रेस्टुरेंट हैं,जहां का फूड अपने टेस्ट के कारण काफी मशहूर है।बांदा में कई रेस्टुरेंट हैं जहां काफी रेस्टुरेंट मौजूद है।

Update: 2022-09-02 15:06 GMT

Banda famous Restaurant (Image: Social Media)

Banda Famous Restaurant: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कई ऐसे रेस्टुरेंट हैं, जहां का फूड अपने टेस्ट के कारण काफी मशहूर है। हालांकि आज से कुछ साल पहले बांदा में मात्रा कुछ ही रेस्टुरेंट थें लेकिन आज बांदा में कई ऐसे रेस्टुरेंट हैं जहां काफी टेस्टी और yummy डिश के कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बांदा के फेमस रेस्टुरेंट के बारे में: 

ग्रीन स्काई रूफटॉप लाउंज (Green Sky Rooftop Lounge)

ग्रीन स्काई रूफटॉप लाउंज बांदा का एक फेमस रेस्टुरेंट है क्योंकि यह बांदा शहर का पहला रेस्टुरेंट हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं या परिवार के साथ ग्रीन स्काई रूफटॉप लाउंज आपके लिए बेहतर विकल्प है। यहां का इंटीरियर से लेकर भोजन और माहौल सभी चीजे एकदम परफेक्ट है। ग्रीन स्काई रूफटॉप लाउंज में आपको किसी भी प्रकार का भोजन मिल सकता है, इटालियन, चाइनीज, तंदूरी, मॉकटेल ड्रिंक्स और डेसर्ट आदि यहां सभी विकल्प उपलब्ध हैं। 

डी वाइन मोमो कैफे (D'vine Momo Cafe)

जब बात मोमो की हो तो बांदा के लोगों के लिए D'vine Momo Cafe सबसे पहला विकल्प होता है। यह बांदा के एक लोकप्रिय चीनी रेस्तरां है, जिसके टेस्ट का कोई जवाब ही नहीं है। यह एक ऐसी जगह है जहां आप सभी प्रकार के विदेशी मोमो का लुफ्त उठा सकते हैं, जिनका स्वाद इतना अच्छा होता है कि आप हमेशा इसके टेस्ट को चखने के लिए यहां आएंगे। यहां आप सिर्फ मोमोज ही ट्राई नहीं कर सकते बल्कि अन्य चाइनीज फूड को भी मॉकटेल के साथ आज़मा सकते हैं। आप यहां स्टीम्ड, फ्राइड, तंदूरी मोमोज के साथ-साथ कुछ कस्टमाइज्ड मोमोज जैसे सिजलिंग मोमोज भी ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां मॉकटेल और स्वादिष्ट मिठाइयों का भी आनंद ले सकते हैं। कीमत भी आपकी बजट में ही है। 

द सेंट्रल जेल रेस्टुरेंट (The central jail restaurant)

द सेंट्रल जेल रेस्टुरेंट बांदा का फेमस रेस्टुरेंट हैं। यह अपने यूनिक डिजाइन या थीम के कारण भी बांदा में काफी फेमस है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपके पास यहां ऐपेटाइज़र, भोजन, चीनी व्यंजन और मिठाई में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। आप यहां सिर्फ 400-600 रुपये में 2 लोगों के लिए रात का खाना खा सकते हैं। 

साई दरबार रेस्टोरेंट (Sai Darbar Restaurant)

बांदा में साई दरबार रेस्टोरेंट अपने टेस्ट के लिए काफी मशहूर है। यह रेस्टुरेंट न केवल टेस्टी भोजन के लिए जाना जाता है, बल्कि माहौल, सेवा की गुणवत्ता के लिए भी लोगों के बीच मशहूर है। यहां का पिज़्ज़ा काफी फेमस है। यहां भोजन परोसने सर्व करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। यह रेस्टुरेंट छोटी और बड़ी पार्टियों के लिए बेस्ट है। यह झोपड़ी शैली की डिजाइन के साथ यह रेस्टुरेंट बहुत बड़ा है।

दीप ढाबा (Deep Dhaba)

बांदा में दीप ढाबा सिर्फ बढ़िया खाना खाने और दोस्तों के साथ घूमने की जगह नहीं है, बल्कि यह वह जगह भी है जहां सुकून के साथ भोजन का आनंद ले सकते हैं। यह ढाबा 20 साल से अपने बेहतरीन भोजन के लिए मशहूर है। यहां बहुत कम कीमत में भोजन कर सकते हैं यानी दो लोग सिर्फ 200 रुपये में आराम से खा सकते हैं। यहां इनडोर और आउटडोर भोजन उपलब्ध है। यहां आपको बैठने के लिए खाट प्रदान किया जाता हैं ताकि आप अपने खाने की गांव शैली का आनंद ले सकें। यह शाम के समय दोस्तों के लिए बढ़िया हैंगआउट प्लेस है। बड़ी बर्थडे पार्टियों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है क्योंकि उनके पास बहुत सी जगह भी उपलब्ध है। दरअसल आपको यहां का भोजन आपको बेहद पसंद आ सकता है।

Tags:    

Similar News