Top 5 Superfast Trains: ये है बेस्ट सुपरफास्ट ट्रेन, पलक झपकते ही आंखों से हो जाती है ओझल
Top 5 Superfast Trains in India: ट्रेन भारत में एक जगह से दूसरी जगह जाने का सबसे बेहतरीन साधन है। चलिए कुछ सुपरफास्ट ट्रेन के बारे में जानते हैं।;
Superfast Trains In India (Photos - Social Media)
Vandey : रेलवे भारत में आवागमन का सबसे सरल और सुविधाजनक साधन है। दूर तक फैली रेल की पटरियां और इनपर चलती ट्रेन व्यक्ति को आराम से बिना किसी परेशानी तो उसके गंतव्य तक पहुंचा देती है। कोई ट्रेन तेज चलती है तो कोई धीरे। कोई एक्सप्रेस है तो कोई सुपरफास्ट और कोई पैसेंजर। चलिए आज आपको पांच सबसे तेज ट्रेन के बारे में बताते हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express)
पूरी तरह से मेड इन इंडिया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) की मैक्सिमम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रेन को Train 18 के नाम से भी जाना जाता है। यह काफी हाईटेक, प्रीमियम और लग्जरियस ट्रेन है। वंदे भारत का किराया 1630 से लेकर 3000 रुपये तक है।
Vande Bharat
गतिमान एक्सप्रेस (Gatiman Express)
दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड भी 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। गतिमान एक्सप्रेस में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है। यात्रियों को फूल और चॉकलेट देकर स्वागत किया जाता है।
Gatiman Express
राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express)
दिल्ली और बांद्रा के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस की स्पीड भी 150 किलोमीटर प्रति घंटा है। यहां पानी से लेकर हर तरीके के नाश्ते और खाने की व्यवस्था है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है की मुंबई- दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मुंबई से दिल्ली के बीच चलती है।
शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express)
नई दिल्ली और हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी देश की पॉपुलर ट्रेन है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें यात्रियों के लिए हर तरीके की सुविधा उपलब्ध हैं। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली से लेकर अलग-अलग राज्यों की राजधानी तक चलती हैं। इसमें दूरी के हिसाब से किराया है और 550 रुपये से किराए की शुरुआत होती है।
Shatabdi Express
हावड़ा (Hawra Express)
राजधानी नई दिल्ली हावड़ा एक्सप्रेस 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है, दिल्ली से कोलकाता के हावड़ा शहर तक जाती है।
Hawra Express