Places To Visit in Rajasthan: मानसून में राजस्थान की इन जगहों की करें सैर, दिल जीत लेंगे प्रकृति के नजारे

Places To Visit in Rajasthan in Monsoon | मानसून के समय प्रकृति की सुंदरता निखर कर सामने आती है। अगर आप बारिश के मौसम में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।

Update:2024-07-08 13:20 IST

Places To Visit in Rajasthan in Monsoon (Photos - Social Media)

Places To Visit in Rajasthan in Monsoon : राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है।सर्वप्रथम 1800 ई मे जार्ज थामस ने इस प्रांत को राजपूताना नाम दिया। प्रसिद्ध इतिहासकार जेम्स टाड ने "एनलस एंड एन्टीक्वीटीज आफ राजस्थान" में इस राज्य का नाम रायथान या राजस्थान रखा। गर्मियों के मौसम में राजस्थान बहुत ज्यादा तप्त है और बरसात होते ही यहां का नजारा ठंडा और खूबसूरत हो जाता है। राजस्थान में घूमने के लिए जगह की कमी नहीं है लेकिन कुछ जगह ऐसी है जहां मानसून का असली आनंद आता है। सबसे खास बात है की बारिश का दौरान घूमने के हिसाब से यह सेफ भी है। चलिए हम आपको डेस्टिनेशंस की जानकारी देते हैं। 

माउंट आबू (Mount Abu)

यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है जो पूरे साल पर्यटकों से भरा रहता है। मानसून के सुहावने मौसम में यहां भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है। यहां यहां पर अचलगढ़ किला, नक्की झील जैसी शांत जगह है जहां पर आपको शांति का एहसास होगा। अगर आप क्वालिटी टाइम बताना चाहते हैं तो यहां पर जा सकते हैं।

Mount Abu


कुंभलगढ़ (Kumbhalgarh)

मानसून में राजस्थान की खूबसूरती का दीदार करना है तो यह जगह काफी अच्छी है। आपके यहां पर विशाल किला देखने को मिलेगा। यहां रणकपुर जैन मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिर भी प्रसिद्ध है। यहां दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार भी मौजूद है।

Kumbhalgarh


बांसवाड़ा (Banswara)

राजस्थान में घूमने की जगह की बात आती है तो जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर जैसी जगह का जिक्र होता है। लेकिन बांसवाड़ा आकर आपको अलग नजारा देखने को मिलेगा। सो द्वीपों के शहर के नाम से मशहूरिया जगह खूबसूरती से भरपूर है। परिवार और दोस्तों के साथ यहां अच्छा समय गुजारा जा सकता है।

Banswara


उदयपुर (Udaipur)

उदयपुर एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जो अपने ऐतिहासिक स्थलों और खूबसूरत झीलों की वजह से पहचाना जाता है। यहां पर अरावली की पहाड़ियां फैली हुई है जो मानसून में हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। यहां के किसी भी झील के किनारे आप घंटे बैठ सकते हैं।

Udaipur

 

Tags:    

Similar News