Unesco World Heritage: ये है भारत की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स, पर्यटकों के बीच है प्रसिद्ध

Unesco World Heritage: भारत विविधताओं से भरा हुआ एक देश है जहां विभिन्न संस्कृति, परंपराओं, धर्म का मिश्रण देखने को मिलता है। चलिए आज आपके यहां की विश्व हेरीटेज साइट्स के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-03-27 14:26 GMT

unesco world heritage (Photos - Social Media)

Unesco World Heritage: युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (अक्टूबर 2023 तक) पूरी दुनिया में लगभग 1199 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 933 सांस्कृतिक, 227 प्राकृतिक, 39 मिश्रित (सांस्कृतिक और प्राकृतिक दोनों) स्थल हैं।

भारत में विश्व धरोहर स्थल

भारत का जनवरी 2023 तक में यूनेस्को में शामिल अंतिम स्थल कच्छ के रन में स्थित धौलावीरा है, जिसे जनवरी 2020 में शामिल किया गया था । यह हड़प्पा कालीन एक नगर था। भारत में 42 विश्व धरोहर स्थल हैं। इनमें से, 34 सांस्कृतिक हैं, सात प्राकृतिक हैं, और एक, कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान , मिश्रित प्रकार का है।

unesco world heritage

राज्यों में विश्व धरोहर

भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में तीन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।

अभी मध्यप्रदेश में तीन विश्व विरासत सांची, भीमबैठका और खजुराहो है। मांडू और ओरछा को भारत सरकार की परमानेंट लिस्ट में शामिल कराने की तैयारी है।

यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किए गए भारत में स्थित सांस्‍कृतिक और प्राकृतिक स्‍थलों की विश्व विरासत स्थल सूची देखते हैं।

आगरा का किला, उत्तर प्रदेश

जयपुर सिटी, राजस्थान

अजन्ता की गुफाएँ, महाराष्ट्र

साँची के बौद्ध स्तूप, मध्य प्रदेश

चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान, गुजरात

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुम्बई, महाराष्ट्र

पुराने गोवा के चर्च

एलिफेंटा की गुफाएं, महाराष्ट्र

एलोरा की गुफाएँ, महाराष्ट्र

फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश

unesco world heritage

चोल मंदिर, तमिल नाडु

हम्पी के स्मारक, कर्नाटक, तमिल नाडु

पत्तदकल के स्मारक, कर्नाटक

हुमायुँ का मक़बरा, दिल्ली

काजीरंगा राष्ट्रीय अभ्यारण्य, असम

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर राजस्थान

खजुराहो के स्मारक और मंदिर, मध्य प्रदेश

महाबोधि मंदिर, बोधगया, बिहार

मानस राष्ट्रीय अभयारण्य, असम

भारतीय पर्वतीय रेल

नंदादेवी राष्ट्रीय अभयारण्य और फूलों की घाटी, उत्तराखंड

क़ुतुब मीनार, दिल्ली

भीमबेटका के प्रस्तरखंड, मध्य प्रदेश

कोणार्क का सूर्य मंदिर, उड़ीसा

सुंदरवन राष्ट्रीय अभयारण्य, पश्चिम बंगाल

ताजमहल, 1984 आगरा , उत्तर प्रदेश

धुआँधार, 2021 जबलपुर, मध्यप्रदेश

सतपुड़ा टाइगर रिजर्ब होशंगाबाद,मध्यप्रदेश

धौलवीर, राजस्थान

Tags:    

Similar News