Dussehra Mela Varanasi: उत्तर प्रदेश के इस शहर का दशहरा होता है सबसे अलग, जानिए क्या है इसकी खासियत

Varanasi Ka Dussehra Mela 2024: दशहरा पर उत्तर प्रदेश के इस शहर में लगता है भव्य मेला क्या है यहाँ की खासियत और क्या क्या हैं यहाँ पर ख़ास।

Update:2024-10-03 07:43 IST

Dussehra 2024 (Image Credit-Social Media)

Varanasi Ka Dussehra Mela 2024: उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को हमेशा से अपनी आध्यात्मिकता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। वहीँ हर साल यहाँ लगने वाले दशहरा मेले को लेकर यहाँ कई तरह के सांस्कृतिक उत्सव भी होते हैं। जिसे देखने दूर दूर से लोग भी यहाँ आते हैं। आज हम आपको इस मेले की खासियत बताने जा रहे हैं और साथ ही यहाँ कैसे दशहरा मनाया जा रहा है। आइये विस्तार से जानते है।

वाराणसी शहर में नवरात्रि से ही रामलीला की शुरुआत हो जाती है। वहीँ यहाँ के रामनगर में दशहरे का भव्य आयोजन होता है। जिसमे कई तरह रंगारंग कार्यक्रम होते हैं। ये कार्यक्रम काफी भव्य होते हैं और लोगों के आकर्षण का केंद्र भी होते हैं। कार्यक्रम बेहद जीवंत होते हैं जो यहाँ मौजूद लोगों को जोश और उत्साह से भर देते हैं। यहाँ आपको रामायण की 200 साल पुरानी परंपरा परिपूर्ण होती नज़र आएगी।


इसके साथ ही आपको बता दें कि इस रामलीला में स्थानीय कलाकार ही अलग अलग पात्रों को निभाते हैं। वहीँ पूरा गांव इस जश्न में शामिल होता है और एकता के साथ इस त्योहार को मनाता है। वहीँ इस मेले में केवल स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि देश विदेश से पर्यटक भी आते हैं। वहीँ दशहरे के शुभ समय के दौरान मंदिरों की आध्यात्मिक यात्रा भी स्वयं को इस शहर से जोड़े रखने की एक अनूठी भावना है। जिससे आप इस पवित्र नगरी को खुद से जोड़े रख पायेंगें।


दशहरा पर जगह जगह रावण को जलाकर बुराई पे अच्छी की जीत का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल दशहरा 12 अक्टूबर, 2024 शनिवार को मनाया जायेगा। इस दिन पूरे भारत में हिंदू धर्म के कई लोग घर पर या मंदिरों में विशेष प्रार्थना सभाओं और देवताओं को भोजन प्रसाद के माध्यम से दशहरा मनाते हैं। वे रावण के पुतलों के साथ बाहरी मेले भी आयोजित करते हैं। शाम को पुतलों को अलाव में जलाया जाता है। नवरात्रि के समापन के बाद दशहरा का पर्व मनाया जाता है। भारत के कुछ स्थानों में दशहरा का पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है।

ऐसे में इस दशहरा क्यों न आप भी वाराणसी आएं और इस उत्सव में शामिल हों और इसके भव्य रूप को और भी शानदार तरीके से मनाये। साथ ही दशहरा मेले को आनंद के साथ मनाये और इसका भरपूर मज़ा लें।

Tags:    

Similar News