Lucknow Mahadev Mandir: लखनऊ के 250 साल पुराने इस मंदिर में होती है हर मनोकामना की पूर्ति

Vardani Narvdeshwar Mahadev Temple Lucknow: लखनऊ में मौजूद पीजीआई के पास ही वरदानी नर्वदेश्वर महादेव मंदिर स्थित है जो श्रद्धालुओं / भक्तों के आस्था का बड़ा केंद्र है। साल के पूरे दिन इस मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा आने वाले भक्त जब वरदानी माता और नर्वदेश्वर महादेव का दर्शन कर लेते हैं उनकी किसी भी प्रकार की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

Update: 2023-06-15 05:14 GMT
Vardani Narvdeshwar Mahadev Temple (Image credit: social media)

Vardani Narvdeshwar Mahadev Temple Lucknow : भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। यह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है और अपनी मुग़़बती और नवाबी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। लखनऊ ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का घर है। लखनऊ एक मशहूर खाना पकाने की संस्कृति का केंद्र है। यहां परंपरागत अवधी रसोई, कबाब, बिरयानी, नान, पान, इमरती, और दूध की मिठाइयां जैसे स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किए जाते हैं।

लखनऊ एक सांस्कृतिक केंद्र भी है, जहां आपको मशहूर चिकनकारी, चिकनकारी के कपड़े, जर्दोजी, चिकनी मोजे इत्यादि की उत्कृष्ट चीजें मिलती है। धार्मिक पहलू की बात करें तो लखनऊ उसमें भी अपनी एक अलग पहचान छोड़ता है। बता दें कि लखनऊ में ऐसे कई प्राचीन मंदिर हैं जिनका इतिहास और गौरव काफी पुराना है। इनमें से ही एक वरदानी नर्वदेश्वर महादेव मंदिर।

वरदानी नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में होती है हर मनोकामना पूर्ण

लखनऊ में मौजूद पीजीआई के पास ही वरदानी नर्वदेश्वर महादेव मंदिर स्थित है जो श्रद्धालुओं / भक्तों के आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां प्रतिदिन काफी बड़ी संख्या में भक्त दूर -दराज़ इलाकों से पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। साल के पूरे दिन इस मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा आने वाले भक्त जब वरदानी माता और नर्वदेश्वर महादेव का दर्शन कर लेते हैं उनकी किसी भी प्रकार की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

वरदानी नर्वदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास

लखनऊ स्थित वरदानी नर्वदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास काफी पुराना और समृद्ध है। बता दें कि इस मंदिर में स्थापित शिविलिंग लगभग 250 साल पुराना है। मंदिर के सेवकोंके अनुसार इस मंदिर में सच्ची आस्था और श्रद्धा से आने वाले भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। उल्लेखनीय है कि इस जाग्रत मंदिर के प्रांगण में स्थापित वरदानी माता का भी अपने आने वाले भक्तों की रक्षा करती है। साथ ही इस मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी, साईं बाबा, लक्ष्मी नारायण, संतोषी माता, राम दरबार और कृष्ण दरबार के दर्शन पाकर भक्त कृतार्थ हो जाते हैं।

प्रत्येक सोमवार को ॐ नमः शिवाय होता है जाप

वरदानी नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को ॐ नमः शिवाय का जाप भी होता है। जिस जाप में शामिल होने वाले भक्तों की काफी ज्यादा संख्या होती है। काफी दूर इलाकों से भी लोग यहाँ इस चमत्कारी जाप में सम्मलित होने आते है। भक्तों की आस्था है कि इस जाप के श्रवण मात्र से उनके जीवन की हर कठिनाइयां दूर हो सकती हैं और उन्हें सुख - समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा इस मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड पाठ के साथ भव्य भंडारा का भी आयोजन किया जाता है।

मनोकामना पूर्ति होने पर भक्त बांधते हैं घंटी

साल के 365 दिन भक्तों की भीड़ बरसों इस जाग्रत मंदिर में जुटती है। मान्यताओं के अनुसार सच्ची भावना से आने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामनाओं की पूर्ति यहाँ होती है। मनकामना पूर्ण होने के बाद भक्त मंदिर में आकर घंटी बांध कर ईश्वर के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं।

Tags:    

Similar News