Mumbai Darshan: कुछ इस तरह करें मायानगरी मुंबई का दर्शन, देखने को मिलेगी ये शानदार जगहें

Mumbai Darshan: मुंबई भारत का सबसे प्रसिद्ध शहर है जो पर्यटक स्थल के रूप में भी पहचाना जाता है। यहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है।

Update: 2024-01-14 05:30 GMT

Mumbai Darshan (Photos - Social Media)

Mumbai Darshan : मायानगरी मुंबई अपनी बॉलीवुड इंडस्ट्री और ढेर सारे समुद्री बीच के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह एक ऐसा शहर है जो कभी भी नहीं सोता है और यहां पर आपको 24 घंटे हर जगह हर सुविधा उपलब्ध मिलेगी। इस शहर को अपनी खूबसूरती के लिए भी पहचाना जाता है और यहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। अगर आप घूमने फिरने का शौक रखते हैं और माया नगरी मुंबई का दीदार करना चाहते हैं तो आज हम आपके यहां की कुछ ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताते हैं जहां पर आपको एक से बढ़कर एक चीज देखने के लिए मिल जाएगी और आप इस शहर के इतिहास से भी रूबरू हो पाएंगे। तो चलिए इन खूबसूरत जगह के बारे में जानते हैं। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया, ताज होटल, जुहू बीच जैसी जगहों के बारे में तो आपने सुना होगा। लेकिन आज हम इन जगहों के बारे में नहीं बल्कि कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय

मुंबई का का यह संग्रहालय महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी को समर्पित किया गया है। नवंबर 1905 को इसकी नींव रखी गई थी। 1914 में यह बनकर तैयार हुआ और 1922 में इसे पर्यटकों के लिए खोला गया। संग्रहालय में 70000 से भी ज्यादा प्राचीन और कलात्मक चीज मौजूद है।

छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय


कान्हेरी की गुफाएं

मुंबई के पश्चिमी क्षेत्र में मौजूद बोरीवली में कान्हेरी गुफाएं बसी हुई है। यहां कान्हेरी का गिरी नामक एक मंदिर भी मौजूद है, जो बहुत खूबसूरत है। यह गुफाए संजय गांधी पार्क के पास ही स्थित है। मुंबई की यह गुफाएं काफी प्राचीन और भव्य है। इसमें आने वाले लोगों को बौद्ध कला का दीदार करने का मौका मिलता है। कान्हेरी का अर्थ श्री कृष्ण यानी कि काला पर्वत से है।

कान्हेरी की गुफाएं


अम्यूसमेंट पार्क

मुंबई में एक नहीं बल्कि कई मनोरंजन पार्क मौजूद है, जहां पर आपको खूब मौज मस्ती करने को मिलेगी। यहां आप बड़ी और मजेदार राइड्स, स्नो पार्क, गेम्स,रोलर कोस्टर, झूले, थीम पार्क,वॉटर पार्क,डैशिंग कार तथा और भी मजेदार चीजों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। मुंबई के एक्सेस वर्ल्ड, वाटर किंगडम, इमैजिका, थीम पार्क, टिकुजीनी वाडी, काफी ज्यादा प्रसिद्ध और मजेदार पार्क है। जहां आप अपने फैमिली और दोस्तों के साथ खूब एंजॉय कर सकते हैं।

अम्यूसमेंट पार्क


हाजी अली दरगाह

अगर आप मुंबई घूमने के लिए पहुंचे हैं तो आपको यहां की हाजी अली दरगाह पर जरूर जाना चाहिए। ये दरगाह वर्ली तट के पास मौजूद है जिसका निर्माण 1431 में सैयद पीर हाजी अली शाह बुखारी की याद में हुआ था। यहां पर हिंदू, मुस्लिम समेत सभी समुदाय के लोग मत्था टेकने के लिए पहुंचते हैं। यह मुंबई का सबसे प्रसिद्ध, धार्मिक और पर्यटन स्थल है।

हाजी अली दरगाह


सिद्धिविनायक मंदिर

मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर श्री गणेश का मंदिर, यहां मौजूद सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। सिद्धिविनायक गणेश की महिमा अपरंपार है और यहां आने वाले हर भक्त के दुख भगवान दूर कर देते हैं। देश विदेश से इस मंदिर में दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। गणेश जी की जिन मूर्तियों की सूंड दाईं तरफ होती है, वह सिद्ध पीठ से जुड़ी होती है। इसलिए यह मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर कहलाते हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर


Tags:    

Similar News