Winter Vacations: सर्दियों में घूमने के लिए ये हैं भारत की खूबसूरत जगहें, बुक कराइए यहां का टिकट

Best Places to Visit during Winter in India: सर्दियों के मौसम में घूमने में बहुत ही खूबसूरत अनुभव प्राप्त होता है। इन बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में आइए आपको बताते हैं। जहां आप सर्दियों में घूमने के लिए बिना कुछ सोचे ही टिकट बुक करा सकते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-11-01 09:06 GMT

सर्दियों में छुट्टियां बिताने की बेस्ट जगहें (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Places to Visit during Winter in India: सर्दियां आ गई है। ऐसे में घूमने का शौक रखने वाले लोग अब सर्दियों की छुट्टियों के लिए प्लानिंग करने लगे हैं। भारत में ऐसी कई अनोखी जगहें हैं जहां पर सर्दियों के मौसम में घूमने में बहुत ही खूबसूरत अनुभव प्राप्त होता है। इन बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में आइए आपको बताते हैं। जहां आप सर्दियों में घूमने के लिए बिना कुछ सोचे ही टिकट बुक करा सकते हैं।

सर्दियों में घूमने की बेस्ट जगहें

ओरछा, मध्य प्रदेश

यह खूबसूरत जगह ऐतिहासिक शहर मध्य प्रदेश में बेतवा नदी के तट पर स्थित है, और जटिल नक्काशीदार मंदिरों और राजसी महलों का शानदार अनुभव लेने का आपको मौका मिलेगा। इसे महलों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यहां आने पर, राम राजा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर और जहांगीर महल जैसे लोकप्रिय आकर्षणों को देखना न भूलिएगा।

कच्छ, गुजरात

फोटो-सोशल मीडिया

कच्छ सबसे कम आंकने वाली जगहों में से एक है, फिर भी सफेद रेगिस्तान भारत में सबसे खूबसूरत घूमने की जगहों में से एक है। सर्दियों के दौरान, दिसंबर-फरवरी के दौरान यहां आयोजित होने वाला रण उत्सव मुख्य आकर्षण है। आगंतुकों को लुभाने के लिए यहां कई कार्यक्रमों की मेजबानी की जाती है।

मुन्नार, केरल

प्रकृति प्रेमियों के लिए मुन्नार दक्षिण भारत में घूमने की बेस्ट जगह है। केरल जाने के बाद भी अगर मुन्नार नहीं गए तो आपकी यात्रा समझ लीजे पूरी नहीं हुई है। अपने यात्रा के अनुभव को और ज्यादा रूचिकर बनाने के लिए चाय के बागानों, विदेशी वनस्पतियों और जीवों, धुंध भरे परिवेश और झरने वाली जगहों पर जाना न भूलें। इसके अलावा, यह जगह सर्दियों के दौरान एक सुंदर प्रकृति परिवेश में बदल जाती है जो देखते ही मन को भा जाती है।

फोटो-सोशल मीडिया

हम्पी, कर्नाटक

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, हम्पी खंडहरों का शहर है जो कर्नाटक राज्य में घाटियों और पहाड़ियों के बीच बसा है। यह गंतव्य इतिहास प्रेमियों और उन लोगों के लिए एक परम आनंद की जगह है, जिन्हें कुछ समय के लिए भीड़ से दूर रहना, शांति में समय बिताना अच्छा लगता है। लगभग 500 प्राचीन स्मारकों, सुंदर मंदिरों और विजयनगर साम्राज्य के मनोरम अवशेषों का घर, हम्पी एक खुले संग्रहालय की तरह है। जिसे आप अपनी इच्छाशक्ति के मुताबिक घूम सकते हैं।

नगालैंड

त्योहारों की भूमि के रूप में भी जाना जाने वाला नागालैंड भी बेहद खूबसूरत जगह है। यहां घूमने के लिए सर्दियों से बेहतर समय और क्या हो सकता है। इस दौरान यहां प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव मनाया जाता है। यह 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार है जो आदिवासी लोगों के जीवन को उजागर करने और अंतरसांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। यहां घूमना वाकई में अपने आप में बेहतर अनुभव है।

मालशेज घाट, महाराष्ट्र

पश्चिमी घाट में स्थित, मालशेज घाट एक पहाड़ी दर्रा है जो झरनों, झीलों और विदेशी वनस्पतियों और जीवों से युक्त है। यह ट्रेकर्स और हाइकर्स के बीच लोकप्रिय है। मानसून के दौरान यह जगह और भी खूबसूरत होती है और सर्दियों में भी इसके आकर्षण को भुलाया नहीं जा सकता है।

पुरी, उड़ीसा

पुरी शहर हिंदू तीर्थयात्रा के प्रमुख स्थलों में से एक है। यह आगंतुकों के लिए एक चुंबक के रूप में कार्य करता है और उन्हें दूर-दूर से आकर्षित करता है। आपको प्राचीन शास्त्रों में इस स्थान का उल्लेख मिलेगा, और इसे जगन्नाथ के रूप में भगवान विष्णु का निवास माना जाता है, जिससे भगवान जगन्नाथ का मंदिर इस स्थान का मुख्य आकर्षण बन जाता है। इसके अलावा, पुरी अपने समुद्र तट के लिए भी प्रसिद्ध है।

Tags:    

Similar News